बेमेतरा में नगरी निकाय चुनाव कार्यालय का पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने किया शुभारंभ

बेमेतरा में नगरी निकाय चुनाव कार्यालय का पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने किया शुभारंभ  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पालिका में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव का कार्यालय कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने विभिन्न वार्डों में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि बेमेतरा में लोग एक वर्ष में ही भाजपा शासन से त्रस्त हो चुके हैं, लोगों के एकमात्र आशा की किरण कांग्रेस ही रह गई है, ऐसे में हम सब का दायित्व है कि लोगों के सेवा के काम आए। आम जनता जो कांग्रेस से जुड़ी हुई है उनकी समस्याओं को हल करने के लिए हमें आगे होना होगा। नगर विकास पिछले एक वर्षों से पीछे हो चुका है, जब से भाजपा का शासन आया। इसने नगरी निकायों से आय के समस्त साधन छीन लिया है और बेमेतरा में जिस तरह की चर्चा है भाजपा द्वारा चुनाव टिकट आधे आधे की बात करके प्रत्याशी खड़ा किया गया है। जिसे बेहतर तरीके से समझा जा सकता है कि यहां नगर विकास के नाम पर जनता को किस तरह लूट जाने वाला है। 
लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं और कांग्रेस को विजय बनाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा। एक-एक घरों में जाना होगा, लोगों की समस्याओं को सुनना व उसे समझना होगा और उन्हें कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराना होगा। निश्चित रूप से हम सब की एकजुट इस चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका बेमेतरा के कांग्रेस अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी सुमन गोस्वामी सहित अवनीश राघव, शकुंतला मंगत साहू, प्रणीश चौबे, शत्रुघ्न साहू, ललित विश्वकर्मा, लुकेश वर्मा, टीआर जनार्दन, कविता साहू, जोगिंदर छाबड़ा, हितेंद्र साहू, बहल वर्मा, बीडी मानिकपुरी, दिनेश पटेल, रवि रजक, जयगंगा सागर सोनी, प्रवीण शर्मा सहित कांग्रेस अधिकृत पार्षद प्रत्याशी, वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक संगठन कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।