अवैध कारोबार (शराब, गांजा, जुआ, सट्टा, नशीली दवाओं) पर सख्त कार्यवाही करने दिये निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियो की मीटिंग ली गई। नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिये आचार सहिता लगने के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारी की गई है, जिसमें नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रमुख रूप से कानुन व्यवस्था डियुटी के संबंध में चर्चा कर, चुनाव डियुटी में लगने वाले जिला पुलिस बल, होमगार्ड एवं विशेष पुलिस (कोटवार) तथा पोलिंग दल को मतदान केन्द्र भेजने व्यवस्था तथा चुनाव डियुटी पर तैनात पुलिस बल को आर्दश चुनाव आचार सहिता का पालन करने के साथ साथ चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
वहीं अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने, ऑपरेशन ईगल अभियान चलाकर अधिक से अधिक स्थायी वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंट की तामिली किये जाने, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, जिला बदर एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने एवं सभी शस्त्र लाइसेंसधारियो से उनका आग्नेय शस्त्र (बंदुक) को थाना में जल्द से जल्द जमा कराने, कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, क्षेत्र में हो रहे अपराध नियंत्रण हेतु मुखबीरी/सूत्रों को बनाये रखने, तथा संपत्ति सम्बन्धी अपराधों के आदतन आरोपियों पर पैनी नजर रख सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को सोशल मीडिया पर सतत् निगाह रखने, सभी थाना/चौकी व यातायात प्रभारी को वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर वाहन को जप्त करने के निर्देश दिए। सभी थाना/चौकी व यातायात प्रभारी वाहनों की चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम से गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के निर्देश दिए।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, एसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे उपस्थित रहें।