शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न 

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता के वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि रहे एसएसपी रामकृष्ण साहू 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - डीएवी स्कूल जांता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मंच पर इंद्रधनुष के रंगों की छटा बिखेरी। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (आई पी एस) रहे। प्रशान्त कुमार रीजनल ऑफिसर डीएवी सीजी जोन छत्तीसगढ़ संस्थान प्रमुख विशिष्ट अतिथि,
विशेष अतिथि के रूप में कमलनारायण शर्मा डीएसपी बेमेतरा उपस्थित रहे। साथ में प्राचार्य डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल लडुवा कवर्धा सुशील यादव, प्रचार्य डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली से समीर व डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल फुलवारी से गौरव राजपूत, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धर्मपुरा कवर्धा से गजाधर साहू, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी से दीपक वर्मा आदि सभी उपस्थित रहें। बेमेतरा के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने जानकारी साझा किया कि अतिथियो के आगमन के साथ दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना, छत्तीसगढ़ राज्य गीत, डीएवी गान, स्वागत गीत व विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए गए। तदुपरांत प्राचार्य पीएल जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या, क्रियाकलापों, गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाले। विद्यार्थियों ने विभन्न समूह नृत्य ने सबके मन को मोहा, विशेष रूप से झांसी की रानी डांस ड्रामा, कवर्धा के खप्पर नवरात्रि की झाँकी ने मन मोह लिया, नशा मुक्ति, सोसल मीडिया के हानि कारको से बचाव, इन सभी नाटकों के माध्यम से सकारात्मक संदेश दिए। हिंदी, छत्तीसगढ़ी, बस्तरिया नृत्य सहित पंजाबी, मराठी, बंगाली, गुजराती, राजस्थानी आदि स्टेट फोग डांस व देशभक्ति गीतों से सबको मन को मोहा, विभिन्न संगीतो से नन्हे मुने बच्चों ने सबको नृत्य से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
              मुख्यातिथि रामकृष्ण साहू एसएसपी बेमेतरा ने अपने बचपन के स्कूल दिनों को याद करते हुए बताया कि वे पास के जिला कवर्धा के गौरमेंट स्कूल में पढ़ाई कर आज आप लोगो के समझ आपके बेटा जिला के पुलिस विभाग के सबसे बड़े पोस्ट में है, हमे एक लक्ष्य साधना चाहिए। मैं प्राइमरी कक्षा पढ़ रहा था तब से तय कर लिया कि मुझे एक दिन बड़ा अधिकारी बनना है, आज बड़े अधिकारी बन गया हूँ। बच्चों को भी इसी तरह अपना एक लक्ष्य साधना चाहिए वह जरूर पूरा होगा। इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का थीम जानकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हुआ कि इसका जो थीम रखे हैं वह "युवा संगम" इस तरह कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए, प्रत्येक बच्चों में कोई न कोई प्रतिभा होती है उसे निखारने की देरी है। आज की इस भव्य वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से बच्चो के प्रतिभा को देखने को मिला सचमुच लाजवाब कार्यक्रम बहुत ही मनमोहक और आकर्षक हैं। बच्चे पाँच मिनट मंच में कार्यक्रम देने के लिए कितने दिनों से तैयारी किए हुए होंगे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दिए हैं, सभी का कार्यक्रम बहुत ही प्रशंसनीय रहा हैं। बच्चो को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देना आवश्यक है, आज डी ए वी जांता के कार्यक्रम में संस्कार व नैतिकता झलक निखर कर आ रहा हैं। आपको व हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हमारे लिए डीएवी संस्था जैसे बड़ी स्कूल हमारे जिला में संचालित है। आपको बता दूं कि 9 लाख के जनसंख्या में हमारे जिला में एक ही डीएवी हैं। विशिष्ट अथिति छत्तीसगढ़ डीएवी संस्थान प्रमुख व रीजनल ऑफ़िसर प्रशान्त कुमार उद्बोधन में कहा कि विद्यालय सीबीएसई अग्रेजी शिक्षा के साथ साथ वैदिक शिक्षा, संस्कार, नैतिक मूल्यों के लिए डीएवी जांता ही नहीं बल्कि डीएवी संथान हमेशा से आगे रहें हैं। आज आप सभी के लिए गर्व के विषय हैं कि आपके बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में, अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं साथ ही खेलो के क्षेत्र में अनेकों बार बार यहां के बच्चे नेशनल तक जा रहें हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों में उत्कृष्ट श्रेणी का अंक हाशिल करने वाले कक्षा 12 वी स्कूल टॉपर पलक महेश्वरी व कक्षा 10 टॉपर मोहनी साहू, तन्नू वर्मा को सम्मानित किया गया। साथ में नेशलन दिल्ली खेलने गए अंडर 14 एवं अंडर 19 के 19 बालक बालिकाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मानित किए। साथ ही राष्ट्रीय स्तर से विजयी होकर आए बालक अंडर 14 कब्बडी सभी बच्चों को सम्मानित किया गया एवं सभी खिलाड़ीयो को भी मेडल व सील्ड देकर सम्मानित किए एवं स्कूल के विभन्न गतिविधि में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो सर्टिफिकेट व मैडल से अतिथियों द्वारा समान्नित किया गया। वार्षिकोत्सव के सहित कार्यक्रम में लगभग दो हजार से अधिक अभिभावकों ने विद्यालय पुहंचकर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आनंद उठाए। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के वरिष्ठ शिक्षक ललित देवांगन ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन वैदिक शांति पाठ के साथ घोषणा किए।

बिजली केवल सुविधा नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला - एई अत्रकार रात्रे

कोयला की सीमित मात्रा व ऊर्जा की बढ़ती मांग को ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत सोलर पैनल के माध्यम से किया जा सकता हैं पूरा - जेई अनामिका सिंह  विद्...