जागरूकता व सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील
मुख्य अतिथियों के द्वारा स्कुलों के प्रतिभागी बच्चो को किया पुरस्कृत एवं सराहनीय कार्य करने वालो को किया सम्मानित
गुड सेमेरिटन एवं सड़क सुरक्षा मितान द्वारा किये गये सराहनीय कार्य - सडक दुर्घटना में आहत व्यक्तियों की मदद करने वाले हुए सम्मानित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिलास्तर पर आम नागरिकों में यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एक माह का राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 मनाया गया, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अन्तर्गत प्रत्येक दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल कॉलेजों, आम चौक चौराहों एवं थाना स्तर पर लोगों को यातायात नियम, सुरक्षा एवं यातायात से जुड़ी जानकारी दिया गया।
01 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह समापन समारोह में आम नागरिकों में यातायात जागरूकता लाने हेतु लोगों को यातायात नियम, सुरक्षा एवं यातायात से जुड़ी जानकारी नुक्कड नाटक एवं गीत के माध्यम से ज्ञानोदय पब्लिक स्कुल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भैंसा, इंडियन पब्लिक स्कुल के बालक/बालिकाओं के द्वारा दिया गया। यातायात कार्यालय बेमेतरा परिसर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन समारोह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उक्त समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रणबीर शर्मा, विशेष अतिथि अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, आरटीओ अधिकारी अरविन्द भगत, उप संचालक अभियोजन अधिकारी श्रीमती कंचन पाटिल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, श्रीमती कौशिल्या साहू, सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश दुबे, श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला व अन्य विभागो के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रणबीर शर्मा ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिकों को एक जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। जिले के आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु सक्रिय सहभागीता सुनिश्चित करने की अपील की। सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु सावधानी ही एक मात्र उपाय है। इसलिए हम सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाना चाहिए। उन्होने कहा कि जब किसी व्यक्ति द्वारा शराब सेवन कर, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट या तेज गति से वाहन चलाने के दौरान सडक दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो इसका असर उनके घर परिवार सहित आने वाले पीढियो पर पडती है, इसलिए आम नागरिकों से अपील किया कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का पालन करने और सजगतापूर्वक वाहन चलाने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होने कहा कि जब कभी दोपहिया वाहन से सड़क पर निकलें, तो संयमित गति से वाहन चलाये एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यह सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर आम नागरिकों को जागरूक किया गया जिसका समापन कार्यक्रम है, लेकिन यातायात जागरूकता कार्यक्रम लगातार जिले के स्कूल कॉलेजों, आम चौक चौराहों एवं ब्लाक व थाना स्तर पर निरंतर चलता रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु सावधानी ही एक मात्र उपाय हैं, इसलिए यातायात के नियमों का हमेशा पालन करने एवं अधिक से अधिक हेलमेट धारण संबंधी प्रोत्साहन देने हेतु पुलिस का सहयोग करें, जिससे सड़क हादसों के दौरान संभावित हेलमेट नहीं पहनने के कारण हो रही मौतो को रोका जा सके। आपका जीवन अमूल्य है। विभिन्न पारिवारिक कार्यक्रमों में हम खर्च करते है, परंतु एक कम कीमत के हेलमेट को लेने एवं धारण करने हेतु काफी सोच-विचार करते है एवं नहीं लेते है, जो उचित नहीं है। किसी प्रकार के वाद विवाद से बचकर हेलमेट खरीदें एवं उसे धारण करें। आपका परिवार आपके आने की राह देखता है, उसका ध्यान रखे। मानव जीवन अनमोल है इसे व्यर्थ न गवायें, यातायात नियमों का पालन कर जीवन सुरक्षित करें। साथ ही कहा कि शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाये एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। उक्त राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 जागरूकता अभियान के सफल संचालन एवं प्रचार-प्रसार कर आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु उपस्थित सभी प्रेस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के बंधुओं को धन्यवाद दिये। साथ ही कहा कि यह अभियान जिले के हॉट-बाजारों, स्कूलों और कॉलेजों में निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
जिला परिवहन अधिकारी अरविन्द भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से ही जीवन सुरक्षित रहता है। जीवन अनमोल है, इसके महत्व को समझें। हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। स्वयं सुरक्षित रहें और अन्य लोगो को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित करें। दो पहिया वाहन हो या चारपहिया वाहन या उससे बडी वाहन हो कोई भी गाडी को सीमित गति से चलाया जाय ताकि कोई घटना घटने के पहले ही वाहन को नियंत्रित किया जा सके और घटना को टाला जाये, साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलने और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील किया गया।सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश दुबे एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कर अपने स्वयं के और दूसरों के जीवन की रक्षा कर सकते हैं। आमजन को यातायात के नियमों का हमेशा पालन करनें एवं दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने एवं चारपहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह -2025 कार्यक्रम के दौरान यातायात जागरूकता से संबंधित प्रदर्शनीय तथा स्लोगन, निबंध, चित्रकला पेंटिंग, एवं रंगोली का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कुल के बच्चे प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुये। उक्त प्रदर्शनीय तथा स्लोगन, निबंध, चित्रकला पेंटिंग, एवं रंगोली का प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय (हिन्दी माध्यम) बेमेतरा से रूचि गायकवार्ड कक्षा 10 वी, राठी आत्मानंद इंग्लिस मिडियम स्कुल बेमेतरा से चांदनी साहू कक्षा 9 वी, ज्ञानोदय पब्लिक स्कुल बेमेतरा से नीशु अनंत कक्षा 9 वी, आकांक्षा वर्मा कक्षा 9 वी, श्रेजल ध्रुव कक्षा 11 वीं, स्वामी आत्मानंद विद्यालय राजा मोहगांव साजा हेमशंकर सिन्हा कक्षा 8 वी, पी.एम. श्री. सेजस पब्लिक स्कुल बेमेतरा हाना वर्मा कक्षा 9 वी, ऐकेडमिक वर्ल्ड स्कुल बेमेतरा कु.हर्षिता कक्षा 10 वी, सरस्वती शिशु मंदिर बेमेतरा से तरूण साहू कक्षा 11 वी, प्रज्ञा सिन्हा कक्षा 11 वी, इण्डियन पब्लिक स्कुल बेमेतरा नागेश वर्मा कक्षा 11 वीं, शासकीय पूर्व मा. शाला भैंसा नंदनी साहू कक्षा 8 वीं, शा. उ. मा. शाला कंडरका भुनेश्वरी निषाद, लिलेन्द्र निषाद, भावना साहू, आरती साहू कक्षा 11 वीं, ज्योति यदु, पूर्णिमा निषाद कक्षा 12 वीं एवं अन्य का कार्य उत्कृष्ट रहा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भैंसा से शशि यादव, नंदनी साहू, रिंकी साहू, अनिता यादव व साथी एवं ज्ञानोदय पब्लिक स्कुल से चंदन कुमार, शौर्य अग्रवाल, मेघा वर्मा, योगिता वर्मा व साथी, इंडियन पब्लिक स्कूल के बालक/बालिकाओं के द्वारा नुक्कड नाटक एवं गीत के माध्यम से वाहन चालको को जागरूक करने का विशेष प्रयास किया।
गुड सेमेरिटन एवं सड़क सुरक्षा मितान द्वारा किये गये सराहनीय कार्य - सडक दुर्घटना में आहत व्यक्तियों की मदद करने वाले हरीश कुमार चौहान, रोमन पांडे, धीरज साहू, गणेश वैष्णव, कुलेश्वर चंद्राकर, मुकुल धुरंघर, राजेश यादव, गोविंद साहू, रामकृषण साहू, भूपेन्द्र वर्मा, रोहित निषाद, मनीष शुक्ला, दीपक मिश्रा, नकुल निषाद, चेलाराम साहू, चंद्रशेखर यादव, ब्रिजेश सोनी, हरिशंकर महिलांग, संतोष मांडले, बिंगेश्वर साहू, राजेश वर्मा, प्रकाश मानिकपुरी, गुलशन सिंग, मो. जाहिर, चिंता कोशले, ईरुफान खान, नरसिंग यादव, सागर सोनी, राहूल निर्मलकर, प्रियादास मानिकपुरी, नरेन्द्र दास मानिकपुरी, मनीषा पाटिल, रविशंकर साहू, यशवंत पटेल, गजानंद वर्मा एवं अन्य बंधुओ को सम्मानित किया गया।
उपरोक्त विभिन्न प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षक एवं शिक्षिका शा.पूर्व मा. शाला भैंसा से युवराज सिंह पटेल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय कन्या शाला (हिन्दी माध्यम) बेमेतरा श्रीमती कविता वाजपयी, श्रीमती रेखा सोनी, श्रीमती सपना तिवारी, श्रीमती सावित्री शर्मा, पीएस. राजपूत, स्वामी आत्मानंद विद्यालय राजा मोहगांव साजा, ज्ञानोदय पब्लिक स्कुल से श्रीमती सरला पांडेय,श्रीमती दुर्गा मानिकपुरी, अंकित निर्मलकर, सरस्वती शिशु मंदिर से गिरधारी लाल सिन्हा (आचार्य), सेजेस स्कुल सिंघौरी बेमेतरा से श्रीमती प्रतिभा, इंडियन पब्लिक स्कुल बेमेतरा हरिश साहू, स्वामी आत्मानंद (अंग्रेजी माध्यम) राठी स्कुल से श्रीमती डालेश्वरी साहू, शा.उ.मा. शाला चंदनू से श्री किशोरी लाल शर्मा, शा. उच्चतर मा. शाला कंडरका से राजेन्द्र कुमार झा एवं अन्य शिक्षकगण के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। सभी को को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह -2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक प्रवासी यादव, सउनि भलेतिनूस पन्ना, प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर, खोमलाल साहू, दौलत वर्मा, आरक्षक पारसमणी साहू, राजेश साहू, आशीष तिवारी, राजेश राजपूत, बसंत यादव, मुकेश राजपूत सहित अन्य स्टाफ को सम्मानित किया गया।
डॉक्टरो द्वारा वाहन चालको के नेत्र एवं स्वस्थ्य परीक्षण में विशेष योगदान – जिला चिकित्सालय बेमेतरा से डॉक्टर पवन कुमार वर्मा चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती दीपा शर्मा नेत्र सहायक चिकित्सा अधिकारी, योगेन्द्र कुमार निराला लैब अटेंडेंट बेमेतरा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वाहन चालको के नेत्र एवं स्वस्थ्य परीक्षण शिविर में विशेष योगदान रहा।
जिला परिवहन कार्यालय द्वारा लर्निंग लाइसेंस कैम्प में विशेष योगदान – प्रवीण कुमार साहू एवं चंद्रकात देवांगन जिला परिवहन कार्यालय बेमेतरा के अन्य स्टाफ द्वारा लर्निंग लाइसेंस कैम्प में विशेष योगदान रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कलेक्टर रणबीर शर्मा को स्मृति चिन्ह व पौधा भेट किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह -2025 कार्यक्रम के समापन समारोह में सिटी प्रेस क्लब एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओ को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथी एवं उपस्थित नहीं थे उनका भी बेमेतरा पुलिस सम्मान करती है।
कार्यक्रम की समाप्ति पर यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रवासी यादव ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे के द्वारा किया गया। उक्त समापन समारोह में जनसंपर्क कार्यालय से सहायक सूचना अधिकारी राहुल बघेल, उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग एवं स्टेनो प्रभारी अजय कुमार देवांगन, थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना खम्हरिया प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, थाना चंदनू प्रभारी उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, उप निरीक्षक बल्लूराम सोरी, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, मोहनलाल साहू, एसपी रीडर विष्णु सप्रे एवं जिले के थाना/चौकी प्रभारी, छात्र - छात्राए एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, इलेक्ट्रानिक एवं प्रेस मीडिया बंधुओं तथा अन्य स्टाफ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ