शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

नवागढ पुलिस ने 4 जुआडियों से 4500 रूपये एवं 52 पत्ती तास किया जप्त

नवागढ पुलिस ने 4 जुआडियों से 4500 रूपये एवं 52 पत्ती तास किया जप्त
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 06.02.2025 को थाना नवागढ स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि बांधा तालाब के पास ग्राम गोढीखुर्द के आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है सुचना पर थाना नवागढ टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान मौके पर जुआडि पकडे गये। जिसमें 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियो विपत राजपूत उम्र 42 साल साकिन गोढीकला, माखन राजपूत उम्र 35 साल, हलेश्वर लोधी उम्र 31 साल, पूरन राजपूत उम्र 55 साल साकिनान गोढीकला थाना नवागढ जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 4500 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, आरक्षक मेलाराम यादव, राहुल दुबे, फिरोज साहू, रविकांत चंद्रवंशी, चंद्रेश जोशी, राजआडिल, राजेन्द्र साहू एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही। 

किसानों के साथ भाजपा ने किया है वायदा खिलाफी - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाने पर कांग्रेस करेगी एक बड़ा जन आंदोलन - बेमेतरा कांग्रेस  भाजपा सरकार पर वायदा खिलाफी व जानबूझकर रोडे अटकाने का ...