वाहन चालकों को यातायात नियम संबंधित पाम्पलेट वितरण कर जानकारी देकर किया गया जागरूक
सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025, यातायात जागरूकता हेतु जिला बेमेतरा में यातायात सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत 23 जनवरी 2025 को यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रवासी यादव व यातायात बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पाम्पलेट वितरण कर और यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पाम्पलेट वितरण अभियान के माध्यम वाहन चालकों को बताया गया कि दो पहिया वाहन हो या चारपहिया वाहन या उससे बडी वाहन हो कोई भी वाहन को सीमित गति से चलाया जाये, ताकि कोई घटना घटने के पहले ही वाहन को नियंत्रित किया जा सकें और घटना को टाला जाये। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलने और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील किया गया।
बेमेतरा पुलिस की अपील - यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये हैं, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही हैं।