यह दृश्य आज प्रत्यक्ष तौर पर दीपेश साहू के जन्मदिवस पर देखने को मिला
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - सुबह से ही उनके निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए उनके चाहने वाले समाज के सभी वर्गों के शुभचिंतकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं, अधिकारी कर्मचारियों का तांता लगा रहा। प्रदेश भर से पहुंचे हजारों लोगों ने उनसे प्रत्यक्ष रूप से भेंटकर जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं भाजपाइयों ने अपने नेता के जन्मदिन को यादगार बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी।
सुबह 12 बजे से ही विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भिम्भौरी के कर्मा भवन में नगर पंचायत बेरला के कर्मा भवन में विधायक दीपेश साहू का महिला मोर्चा द्वारा उन्हें तिलक लगा कर अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केट काटकर भाजपा गमछा पहनाकर बधाई दी। इस दौरान विधायक दीपेश साहू को बधाई देने बेमेतरा जिला ही नहीं छत्तीसगढ़ के दूर दारज गाँव से उनके समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे हुए थे और ढोल नंगाड़े और आतिशबाजी के साथ उनके दीर्घायु की कामना करते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि 23 जनवरी को जन्मदिन पर आशीर्वाद, बधाई, शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी स्नेहीजनों के प्रति हृदय की गहराइयों से मेरा आभार।
प्रदेश भर से पहुंचे विभिन्न समाजों, वर्गों, राजनीतिक दलों, समाजसेवी संगठनों, कर्मचारी संगठनों, गणमान्य नागरिकों सहित सदैव मेरे साथ रहने वाले भाजपा के मेरे सहयोगी कार्यकर्ता साथियों ने भेंटकर अपना स्नेह प्रकट किया और बधाई दी। ईमेल, टेक्स्ट मैसेज, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से सैकड़ो साथियों का बधाई शुभकामना संदेश मुझे प्राप्त हुआ हैं। आप सभी के अपनत्व, स्नेहपूर्ण बधाई एवं शुभकामनाएं ही मेरे जीवन की अमूल्य पूंजी हैं, जो मुझे जीवन में उत्साह का संचार एवं बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं। आप सभी की निरंतर सेवा, क्षेत्र विकास के कार्यों में आपका दीपेश साहू सदैव उपस्थित हैं। इस अवसर अवधेश सिँह चंदेल प्रदेश महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, बेरला मण्डल अध्यक्ष डोमेन्द्र राजपूत, जनपद अध्यक्ष प्रीतम चंदेल, पूर्व बेरला मण्डल अध्यक्ष बलराम पटेल, यशवंत साहू, पोषण वर्मा, भोजेंद्र वर्मा, तहसील साहू संघ बेरला अध्यक्ष सूर्यकान्त साहू, राजा गौकरण साहू, अमृत महेशवरी, कन्हैया सेन, पुरुषोत्तम यादव, खिल्लू साहू सहित भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्त्ता, नगरवासी उपस्थित रहें।