एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही 

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 31 वाहन चालक पर की गई कार्यवाही व 9600 रूपये समन शुल्क 

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 वाहन चालकों के विरूद्ध किया गया चालानी कार्यवाही 

यातायात नियमों का पालन करने अपील  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 23.01.2025 को थाना बेमेतरा 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, थाना नवागढ 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, थाना दाढी 05 प्रकरण में 05 व्यक्ति, थाना चंदनू 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, चौकी मारो 03 प्रकरण में 03 व्यक्ति, चौकी कंडरका 05 प्रकरण में 05 व्यक्ति, चौकी संबलपुर 03 प्रकरण में 03 व्यक्ति, चौकी देवरबीजा 07 प्रकरण में 07 व्यक्ति, यातायात बेमेतरा 05 प्रकरण में 05 व्यक्ति के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध 31 प्रकरण में कुल 9600 रूपये समन शुल्क लिया गया। जिसमें थाना बेमेतरा, चौकी देवकर एवं मारो में 03 प्रकरण में 03 वाहन चालक जो शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर कार्यवाही किया गया हैं।
साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिलें के सभी थाना/चौकी व यातायात प्रभारी को वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर वाहन को जप्त करने के निर्देश दिए। तथा सभी थाना/चौकी व यातायात प्रभारी वाहनों की चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम से गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के निर्देश दिए। 

अपील - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर बेमेतरा पुलिस आम नागरिकों से अपील करता हैं कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही हैं।