गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को किया सम्मानित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - 26 जनवरी 2025 को 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल परेड ग्राउण्ड बेमेतरा में मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब के द्वारा बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू व जनप्रतिनिधि तथा जिले के गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेमेतरा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक राजकुमार साहू, उप निरीक्षक राकेश साहू, उनि (अ) हरिओम विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक पूनम ठाकुर, आरक्षक आमिर हुसैन, विनोद सिंह राजपूत, देवेन्द्र साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।