गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि ने शिल्ड प्रदान कर किया सम्मानित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - 26 जनवरी 2025 को 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल परेड ग्राउण्ड बेमेतरा में मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब के द्वारा बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू व जनप्रतिनिधि तथा जिले के गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बेमेतरा पुलिस को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर बेमेतरा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों रक्षित निरीक्षक कृष्णकांत सिंह परेड कमांडर, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू प्रथम प्लाटुन कमांडर, सहायक उप निरीक्षक दिलेश्वर रात्रे द्वितीय प्लाटुन कमांडर, नगर सेना हवलदार विजय कुमार साहू तृतीय प्लाटून कमांडर की टीम को शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।