सोमवार, 27 जनवरी 2025

कॉलेज स्टूडेंट को यातायात नियमों से संबंधित पाम्पलेट वितरण कर किया गया जागरूक

कॉलेज स्टूडेंट को यातायात नियमों से संबंधित पाम्पलेट वितरण कर किया गया जागरूक
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025, यातायात जागरूकता हेतु जिला बेमेतरा में यातायात सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत यातायात बेमेतरा सहायक उप निरीक्षक भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर, दौलत वर्मा व यातायात बेमेतरा के अन्य द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु कॉलेज स्टूडेंट को यातायात नियमों से संबंधित पाम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया। 
       पाम्पलेट वितरण अभियान के माध्यम कॉलेज स्टूडेंट एवं वाहन चालको को बताया गया कि दो पहिया वाहन हो या चारपहिया वाहन या उससे बडी वाहन हो कोई भी वाहन को सीमित गति से चलाया जाय ताकि कोई घटना घटने के पहले ही वाहन को नियंत्रित किया जा सके और घटना को टाला जाये, साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलने और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील किया गया। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। 

बार-बार एक ही विषय से संबंधित शिकायतें आना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है, अतः अधिकारी गंभीरता से कार्य करें - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई

लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - कलेक्टर बेमेतरा  निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार, अनाधिकृत अनुपस्थ...