प्रभारी आईजी राम गोपाल गर्ग को पदोन्नति पर आईजी बनने पर एसएसपी बेमेतरा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रभारी आईजी राम गोपाल गर्ग को पदोन्नति पर आईजी बनने पर एसएसपी बेमेतरा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
एसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू पदोन्नति पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनने पर आईजी दुर्ग ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग कार्यालय में प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग को पदोन्नति पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनने पर वरिष्ठ अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू को पदोन्नति पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनने पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग कार्यालय से डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, पनिक राम कुजूर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।