रात्रि में पथर्रा फ्युल्स एथेनाल प्लांट प्राइवेट लिमिटेड से कम्प्युटर सेट चोरी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
चोरी गये कम्प्युटर सेट घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त कर किया बरामद
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रार्थी नीतेश शर्मा उम्र 35 साल साकिन बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा ने 13 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पथर्रा फ्युल्स एथेनाल प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में सुपरवाईजर हूं, प्लांट 19.12.2024 से 09.01.2025 तक बंद था, 10.01.2025 को प्लांट पुन: चालू करने मेन गेट का ताला खोलकर निर्माणाधीन बायलर कंट्रोल रूम का सीसीटीवी कैमरा एवं लाईट टुटा हुआ था, टेबल में रखे 1 नग सीपीयु, 2 नग मानीटर, 2 की बोर्ड, 2 नग माउस नहीं था, 26.12.2024 के 23:46 बजे, 28.12.2024 के 00:42 बजे दरम्यानी रात्रि में दो व्यक्ति प्लांट के अंदर घुसकर बायलर कंट्रोल रूम में घुसकर कम्प्युटर सेट चोरी कर ले गया हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 331 (4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने तत्काल आरोपी के विरूध्द्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवली बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण विवेचना के दौरान घटना स्थल से मिले साक्ष्य के आधार आरोपी पिंकु विश्वकर्मा, अनिल निषाद साकिनान बसनी थाना व जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को करना स्वीकार किये। आरोपीगण के निशांदेही में चोरी गये 1 नग सीपीयु, 2 नग मानीटर, 2 की बोर्ड, 2 नग माउस कीमती करीबन 80000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 25 एन 8358 कीमती करीबन 100000 रूपये, कुल जुमला 180000 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया।
आरोपीगण पिंकु विश्वकर्मा पिता बेदराम विश्वकर्मा उम्र 26 साल साकिन बसनी थाना व जिला बेमेतरा, अनिल निषाद पिता स्व.राजेश निषाद उम्र 20 साल साकिन बसनी थाना व जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर आज 15.01.2025 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, सउनि शशीकांता साहू, सउनि उदलराम टांडेकर, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, हेमंत साहू, आरक्षक राहुल यादव, शिव कुमार सेन, चुरावन पाल, रामगोपाल निषाद, मालिकराम सिन्हा सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।