विधायक ईश्वर साहू ने किया नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का लोकार्पण
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधानसभा साजा क्षेत्र के ग्राम ठेलका में कई महीनों से ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों की मांग को आज पूरा करते हुए विधायक ईश्वर साहू ने ग्राम ठेलकावासियों को नवीन शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान की सौगात दी हैं। विधायक ईश्वर साहू आज ग्राम ठेलका में 10 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान का फीता काटकर लोकार्पण किया और ग्रामवासियों को बधाई दी। इस दौरान विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि आपकी परेशानी को दूर करना ही पहली प्राथमिकता हैं। मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए हम हर तरह से कोशिश कर रहे हैं। नए राशन दुकान खुल जाने से लोगों को राशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, इससे नागरिकों को दूसरे वार्ड की राशन दुकान का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, अपने वार्डों के करीब ही लोगों को राशन उपलब्ध होगा। इस दौरान हीरालाल साहू जिला पंचायत अध्यक्ष, बुलाक साहू मंडल अध्यक्ष, केशव पटेल, बल्लु साहू, पुन्नी यादव, लोकनाथ पटेल, परमेश्वर वर्मा, राजेश ठाकुर, हनुमंत साहू, जीतेन्द्र साहू, हेमंत साहू, नेमसिंग सेन, संतोष साहू, लतेलू चेलक, टेकराम निषाद, पुरन साहू सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहें।