प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पूरे राज्य में नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज दोपहर को जारी की गई। अधिसूचना जारी होते ही नगर पंचायत साजा में अधिकारी सक्रिय होकर हरकत में दिखें। अधिसूचना जारी के तत्काल बाद ही स्थानीय अधिकारी द्वारा नगर में घुम घुम कर राजनीतिक पोस्ट, फ्लैक्स, बेनर को निकालने का कार्य करते दिखें। उनके द्वारा मुख्य मार्गो सहित नगर से इनको निकालने का कार्य करवाया गया। जिसमें एसडीएम डीआर रात्रे, तहसीलदार यूके मानकर, सीएमओ अमिताभ शर्मा के साथ नगर पंचायत के कर्मचारीगण ठुबलु सिंहा, चंद्र प्रकाश वर्मा, सुंदर सिंहा, रोहित साहू, दुकलू वर्मा आदि रहें।