श्री आदिनाथ जैन मंदिर में ध्वजारोहण उत्सव 27 को

श्री आदिनाथ जैन मंदिर में ध्वजारोहण उत्सव 27 को 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिलें के साजा नगर में स्थापित श्री आदिनाथ जैन मंदिर में प्रभु प्रतिष्ठा का प्रथम वर्षगाँठ पूर्ण होने जा रहा हैं। इस अवसर पर दुग्गड़ परिवार द्वारा पूर्ण विधि विधान से भगवान श्री का पूजन अभिषेक कर ध्वजारोहण का आयोजन किया जा रहा हैं। दुग्गड़ परिवार के बंटी दुग्गड़ ने आयोजन के बारे में बताया कि कार्यक्रम 26 व 27 जनवरी को प्रारंभ होगी, जिसमें 26 जनवरी को संध्या 7.30 बजे से मंदिर प्रांगण में भक्ती भावना संगीतकार धर्मेश जैन परभणी एवं साथियों द्वारा होगा।
इसके पश्चात 27 जनवरी सोमवार को प्रतिष्ठा तिथि मेरुतेरस श्री ऋषभदेव निर्वाण कल्याणक प्रातः 6.15 बजे से संगीत एवं वांजित्र के साथ सामूहिक भक्तामर स्त्रोत एवं वंदनावली होगा, तत्पश्चात 8.15 से स्नान पूजा एवं सत्तरभेदी महापूजन का कार्य किया जाएगा। 27 जनवरी के सधार्मिक भक्ति एवं ध्वजारोहण के लाभार्थी दुग्गड़ परिवार साजा परसबोड़ होंगे। जिसके बाद 10.15 बजे ध्वजारोहण विधान किया जाएगा। जन भक्ति के इस पावन प्रसंग कार्यक्रम को जैन श्री संघ साजा एवं श्री आदिनाथ जैन मंदिर समिति साजा द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं।