कृषक उन्नति योजना से मिले अतिरिक्त लाभ से आर्थिक स्थिति में आया सकारात्मक बदलाव - कृषक निहोरा
कृषक उन्नति योजना
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा जिला मुख्यालय से 25 किमी. दुरी पर ग्राम कुरदा वि.ख. साजा निवासी कृषक निहोरा सिन्हा पिता चमरू सिन्हा ग्राम कुरदा ने खरीफ 2023-24 कुल रकबा 4.04 हे. में से 2.75 हे. रकबे में स्वर्णा और माहामाया धान बोया था। जिसको इन्होंने सेवा सहकारी समिति थान खम्हरिया जिला बेमेतरा में समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से कुल 142.40 क्वि. धान विक्रय कर समर्थन मूल्य राशि 310859.20 रु. प्राप्त किया। बेंचे गए धान पर इसके अतिरिक्त कृषक उन्नति योजनांतर्गत प्रति क्विं. 917 रूपये की दर से 130580.80 रू. प्राप्त किया। इस प्रकार कृषक निहोरा को कुल 441440 रू. राशि प्राप्त हुआ। उक्त राशि में से इन्होंने उन्नत कृषि करने हेतु ट्रैक्टर क्रय किया, जिसका उपयोग स्वयं तथा किराए में देने हेतु किया और अन्य कृषि कार्य हेतू उपयोग किया गया। इस प्रकार कृषक उन्नति योजना से हुए अतिरिक्त लाभ से आर्थिक स्थिति में निश्चित रूप से परिवर्तन आया और यह योजना किसानों के लिये लाभदायक हैं। कृषक निहोरा का कहना हैं कि उन्नति योजना के तहत मिले अतिरिक्त लाभ से उनकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया हैं। इस योजना की मदद से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो गई हैैं, जिससे वे अपने परिवार और कृषि से जुड़ी आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रहे हैं। कृषक बताते हैैं कि अतिरिक्त आय की वजह से वे अब अपने परिवार की जरूरतों को अच्छे से पूरा कर पा रहे हैं और कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी बेहतर तरीके से कर पा रहे हैं। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ हैैं और कृषि उत्पादन में भी वृद्धि हो रही हैं।
उन्होंने इस उन्नति योजना के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना की वजह से उन्हें अतिरिक्त सहायता और लाभ प्राप्त हुए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ हैैं और वे इसके लिए सरकार के प्रति कृतज्ञ हैं।