कोदवा में धूमधाम से मनाया गया रामलला स्थापना वर्षगांठ

कोदवा में धूमधाम से मनाया गया रामलला स्थापना वर्षगांठ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिलें के ग्राम कोदवा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बजरंगी भाईयों के द्वारा ग्राम में भगवा ध्वज व झंडा लगाया गया। ग्रामवासियों व बजरंगी भाईयों द्वारा ग्राम के मंदिर में सुबह से ही पूरे ग्राम में ध्वज, तोरण आदि लगाया गया। वहीं बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाल कर पूरे ग्राम का भ्रमण किया गया। मंदिर में पंडित से पूरे विधि विधान से भव्य पूजा अर्चना भी की गई। पूजन पश्चात सभी को प्रसादी बांटी गई। साथ ही सभी ने पूरे उत्साह से एक दूसरे को गले लग कर बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। 
कोदवा के इस आयोजन पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सह संयोजक गणेश वैष्णव ने बताया कि बजरंगी भाईयों व ग्रामवासियों के द्वारा पूरे उत्साह व उमंग के साथ प्रभु श्रीराम का पूजन कर अयोध्या में उनकी बाल स्वरूप प्रतिमा की प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों व हिंदुओं में आयोजन का अपना ही अलग जोश देखने को मिला। इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सह संयोजक गणेश वैष्णव, जित्तु कुर्रे, हेमंत साहू, रमाकांत जोशी, शंकर साहू, देवेंद्र साहू, नंदलाल साहू, संदीप वर्मा, महादेव यादव सहित सैकड़ों बजरंगी भाई, ग्रामवासी महिला पुरुष बच्चें युवा शामिल रहें। वहीं ग्राम के दुर्ग बेमेतरा मुख्य मार्ग पर सड़क में विशाल ध्वज लगाया जाना था, जिसके लिए विद्युत विभाग ने अनुमति नहीं देते हुए मना कर दिया गया। जिससे ग्रामीणों व बजरंगी भाईयों में भारी आक्रोश देखा गया। हिंदू धर्म के ध्वज की मनाही अधिकारी द्वारा किया जाना हिंदुओं का अपमान माना जा रहा हैं। इसके लिए वे ध्वज को लगाने की ही बात पर अड़े हुए हैं, जिसको लेकर वे सभी विद्युत विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन व प्रदर्शन करने की बातें कह रहें हैं। उक्त आंदोलन व प्रदर्शन अब उनके द्वारा माफी मांगने व ध्वज लगाने की अनुमति के पश्चात ही समाप्त होगा।