वाहनों में रेडियम लगा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में किया गया जागरूक

वाहनों में रेडियम लगा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में किया गया जागरूक

जिला पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह – 2025 में आमजन को यातायात नियमों के संबंध में किया गया जागरूक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह - 2025 के तहत यातायात जागरूकता हेतु जिला बेमेतरा में यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रवासी यादव, सहायक उप निरीक्षक भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक दौलत वर्मा, आर. राजेश राजपूत, पारसमणी साहू एवं अन्य स्टाफ के द्वारा चारपहिया एवं दोपहिया वाहनो में रेडियम लगाया गया एवं वाहन चालकों को रात्रि में अपर - डीपर का उपयोग करने, रात्रि में पार्किंग लाईट का उपयोग करने, ट्रेफिक सिंग्नल का पालन करने, मोटर सायकल चालक हमेशा हेलमेट धारण करने, दोपहिया वाहन पर 03 सवारी न बैठाने, हमेशा अपने लेन (साईड) पर ही चलने, दायें या बायें मुड़ते समय इन्डीगेटर का प्रयोग करने, सड़क पर वाहन चलाते समय सड़क के बायी ओर ही वाहन चलाने, ताकि सामने से आने वाले वाहन दायीं तरफ सरलता से जा सकें, बीच सडक पर वाहन खडी न करने तथा हाइवें पर वाहनो की रफतार धीमी रखने, गाड़ी चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करने की जानकारी दी गई। पुलिस आपकी सहायता के लिये हैैं उसे सहयोग प्रदान करें। मानव जीवन अनमोल हैं इसे व्यर्थ न गवायें, यातायात नियमों का पालन कर जीवन सुरक्षित करने की अपील की गई।