एसडीओपी एवं यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा/आंटो/पीकप वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में किया जागरूक

एसडीओपी एवं यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा/आंटो/पीकप वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में किया जागरूक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर बेमेतरा पुलिस आम नागरिकों यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। जिसके तहत पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा (एसडीओपी) मनोज तिर्की एवं बेमेतरा यातायात पुलिस द्वारा यातायात पुलिस बेमेतरा कार्यालय परिसर में ई-रिक्शा/आटो/पीकप वाहन चालकों का कैंप लगाकर "अंजोर रथ" के माध्यम से यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। जिसमें ई-रिक्शा/आटो/पीकप वाहन चालको को यातायात नियमों का पालन करने, सिग्नल चौक में लगे सिग्नल का पालन करने, सिग्नल जंप नहीं करने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, नो पार्किंग में वाहन खडी न करने, हाटल, ढाबा के समने रोड किनारे वाहन खडी ना करने, पार्किंग स्थल पर ही वाहन खडी करने, संयमित गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग नहीं करने, यातायात सड़क संकेत तथा किसी भी वाहन को चलाने के लिए उस वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इन्श्योरेंस एवं स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना आवश्यक हैं तथा इन सब में से एक के भी अभाव में कितना ज्यादा नुकसान हो सकता हैं इस संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा (एसडीओपी) मनोज तिर्की एवं बेमेतरा यातायात पुलिस प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर व अन्य स्टाफ एवं बेमेतरा शहर के ई-रिक्शा/आंटो/पीकप वाहन चालकगण उपस्थित रहें।