रोजगार कार्यालय बेमेतरा में 21 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

रोजगार कार्यालय बेमेतरा में 21 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिलें के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते हैं, उन्हे अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा कार्यालय परिसर रुम न. 65 में 21 जनवरी मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोप. 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नियोक्ता शिव शक्ति एग्रीटेक तेलीबांधा रायपुर द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 140 पद, योग्यता 10 वीं, 12 वीं वेतनमान 8300-30000 आयु 22 से 45 वर्ष, स्थल कवर्धा, बेमेतरा, मुंगेली, खैरागढ़ हेतु भर्ती किया जाना हैं। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता हैैं तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता हैं। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा में दिनांक 21 जनवरी मंगलवार समय 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं।