एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर चंदनू में 04 जुआडियों से नगद 1470 रु एवं तास जप्त

थाना चंदनू पुलिस टीम की जुआ पर कार्यवाही 
बेमेतरा 03 नवंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
        इसी क्रम में 02 नवंबर 2026 को थाना चंदनू पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम चंदनू के बाजार चौक में स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ जुआडियान 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे की दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना चंदनू पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 04 जुआड़ी पकड़े गए। 
      जिसमें थाना चंदनू में 01 प्रकरण दर्जकर 04 जुआडियानो 01. दिनेश यदु पिता नकुल यदु उम्र 42 वर्ष, 02. सुखदेव भारती पिता फिरंता भारती उम्र 50 वर्ष, 03. रितेश लहरे पिता रामकुमार लहरे उम्र 32 वर्ष, 04. महेन्द्र कुमार पिता करन दास बंजारे उम्र 43 वर्ष, सभी निवासी चंदनू थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 1470 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।
       इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, थाना प्रभारी चंदनू प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, आरक्षक धाकचंद बंजारे, हीरालाल साहू, भुषण राजपूत सहित थाना चंदनू के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 



By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ