संकल्प - ग्राम मोतिमपुर को नशा मुक्त के साथ शांत व खुशहाल बनाना
बेमेतरा 11 नवंबर 2026 - जिलें के नवागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत मोतिमपुर में नशा मुक्ति अभियान का विशेष ग्राम सभा बैठक रखा गया। जिसमें ग्राम में कुरीति व नशा मुक्त ग्राम बनाने के साथ ही ग्राम में शांति व खुशहाल व्यवस्था बनाने के कई निर्णय लिए गए। जिसका सभी ग्रामवासियों के द्वारा पूर्ण समर्थन के साथ सहयोग जताया गया। इसके लिए ग्राम में एक जागरूकता टीम का गठन किया गया हैं।
जागरूकता टीम द्वारा जुर्माना व ईनाम तय
सभी की सहमति से गांव में पूर्ण शराब बंदी के लिए शराब पीने, बेचने पर कठोर व सख्त निर्णय लिया गया। इस निर्णय में हैं - शराब बेचने वाले को 50000 रुपए जुर्माना, गांव अंदर सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले को 10000 जुर्माना, शराब पीते हुए व्यक्ति को देखने वाले व्यक्ति द्वारा सबूत के तौर पर फोटो वीडियो प्रस्तुत करने पर 1000 रुपए नगद ईनाम दिया जाएगा। जो कि जागरूकता अभियान टीम के तरफ से यह उचित ईनाम रखा गया है।
बैठक के निर्णय में इनका रहा समर्थन
इस विशेष ग्राम सभा में इस निर्णय का जागरूकता टीम, समर्थनकर्ता/ग्राम पंचायत मुखिया जनपद सदस्य श्रीमति भारती भुवन आहिरे, सरपंच प्रतिनिधि जगोल देव चेलक, भीखम अंचल, सुनील पात्रे, विनोद बंजारे, अजय बंजारे, चंद्रप्रकाश ध्रुव, जय कुमार ध्रुव, सत्यम घृतलहरे, राजेंद्र बंजारे, मुन्ना बंजारे, अजय पात्रे व समस्त ग्रामवासियों का पूर्ण समर्थन रहा।
By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522
0 टिप्पणियाँ