सायबर सेल एवं चंदनू पुलिस टीम ने अवैध शराब पर की संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 31 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2026 को थाना चंदनू पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम उसलापुर में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर धन लाभ अर्जित करने लोगो को शराब बिक्री कर रहा हैं की सूचना के अधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी दिलीप बंजारे को अवैध शराब के साथ करते पकड़ा गया। आरोपी से 82 पौवा अंग्रेजी शराब रखने के संबंघ में पुछताछ करने पर पता चला कि उक्त शराब को बिक्री करने हेतु एक व्यक्ति निवासी बेमेतरा से लाकर देने की बात सामने आया।
जिसमें थाना चंदनू में 01 प्रकरण में 01 आरोपी दिलीप बंजारे पिता बडकु बंजारे उम्र 26 वर्ष निवासी उसलापुर थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 82 पौवा अंग्रेजी शराब (14760ml) कीमती करीब 9840 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी चंदनू से निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, प्रधान आरक्षक रघुनाथ नेताम, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, संजय पाटिल, संजय साहू, यशवंत यादव थाना चंदनू से आरक्षक अमित यादव, भुषण राजपूत सहित थाना चंदनू के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522
0 टिप्पणियाँ