एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर भटगांव में 07 जुआडियों से नगद 5440 रु एवं तास जप्त

थाना बेरला पुलिस टीम की जुआ पर कार्यवाही 
बेमेतरा 01 नवंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
      इसी क्रम में 31 अक्टूबर 2026 को थाना बेरला पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भटगांव पानी टंकी के पास बरगद पेड के नीचे आम जगह पर कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे की दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है की सुचना पर बेरला पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 07 जुआड़ी पकड़े गए। 
     जिसमें थाना बेरला में 01 प्रकरण दर्जकर 07 जुआडियों 01. विनोद कुमार कोशले पिता चिंताराम कोशले उम्र 36 वर्ष निवासी सरदा, 02. बलराज बंजारे पिता मोहनदास बंजारे उम्र 34 वर्ष निवासी सरदा, 03. लोकेश साहू पिता फेरूराम साहू उम्र 37 वर्ष निवासी लावातरा, 04. यश श्रीवास पिता सोनू राम श्रीवास उम्र 28 वर्ष हाल सरदा स्थाई पता बेमेतरा, 05. लीलाधर साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी लावातरा, 06. परमेश्वर भारती पिता तुलसी भारती उम्र 45 वर्ष निवासी सरदा, 07. दीपक साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी भटगांव थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 5440 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। 
       इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक पोषण साहू, भेनू साहू, आरक्षक तुकाराम निषाद, रामेश्वर पटेल, सुरेन्द्र जांगडे, धनसाय मिरे सहित थाना बेरला के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 




By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ