आईजीपी के निर्देश पर एसपी त्रिलोक बंसल द्वारा CEIR पोर्टल से बरामद 80 मोबाईल को उनके मालिको को किया सुपुर्द

गुम मोबाइल वापस पाकर स्वामियों के चेहरे पर दिखी खुशी, बेमेतरा पुलिस की प्रशंसा करते हुए किया आभार व्यक्त 

बेमेतरा पुलिस ने अब तक ‘‘CEIR पोर्टल से 892 गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को किए सुपुर्द 
बेमेतरा 13 अक्टूबर 2026 - बेमेतरा जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर बेमेतरा पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान आम नागरिकों के लिए राहत और विश्वास का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। आज 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य (IPS) के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के नेतृत्व में CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से चलाए गए अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से 80 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। 

बरामद 80 मोबाइल का वितरण 
इस अभियान के अंतर्गत बरामद किए गए 80 मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1650000 रुपये (16 लाख 50 हजार रुपये) आंकी गई है। लंबे समय से अपने मोबाइल गुम हो जाने से निराश नागरिकों के चेहरों पर मोबाइल वापस पाकर खुशी और संतोष साफ झलकता दिखाई दिया। मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान कई प्रार्थियों ने बेमेतरा पुलिस के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की। 
साइबर टीम की दक्षता और सतर्कता से कार्य 
एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने बताया कि जिले में खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की पतासाजी के लिए CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गहन विश्लेषण कर यह कार्रवाई की गई। इस पूरे अभियान को सफल बनाने में साइबर नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेरला रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने तकनीकी दक्षता और सतर्कता के साथ कार्य किया। 

मोबाइल गुम या चोरी की सूचना तत्काल करें 
एसपी त्रिलोक बंसल ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना, साइबर सेल अथवा CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in ) पर दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे शीघ्र रिकवर किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध पर नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आम जनता की अमानत को सुरक्षित रूप से वापस लौटाना भी है। 

मोबाइल पाकर खुश हुए स्वामी 
मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान कई मोबाइल स्वामियों ने बताया कि मोबाइल गुम हो जाने के बाद उन्होंने उसे दोबारा पाने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से चलाए गए अभियान के तहत जब उन्हें उनका मोबाइल वापस मिला, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। मोबाइल स्वामियों ने एसपी त्रिलोक बंसल एवं पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 
जिलें में अब तक 892 गुम मोबाइल बरामद 
जिले में अब तक CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से अभियान चलाकर 892 गुम मोबाइल बरामद, लगभग 01 करोड 50 लाख की संपत्ति उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। 

मोबाइल वितरण में उपस्थिति 
मोबाइल वितरण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

अभियान की सफलता में सहयोग 
उक्त अभियान की सफलता में साइबर नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, प्रभारी साइबर सेल बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, लोकेश सिंह, भूषण ठाकुर, आरक्षक विनोद सिंह राजपूत, पंचराम घोरबंधे, नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जय किशन साहू, संतोष धीवर, यशवंत यादव, संजय साहू सहित संपूर्ण साइबर सेल टीम एवं थाना/चौकी प्रभारियों व उनके स्टाफ की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। 

विश्वास मजबूत करने महत्वपूर्ण कदम 
बेमेतरा पुलिस की यह पहल न केवल तकनीक के प्रभावी उपयोग का उदाहरण है, बल्कि आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ