एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर साइबर सेल एवं चौकी खण्डसरा पुलिस टीम की जुआ पर कार्यवाही
बेमेतरा 14 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को चौकी खण्डसरा पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ जुआड़ी ग्राम बेरा में बड़े खजरी तालाब पार के पास तास पत्ती पर रूपये पैसौ का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे हैं की सुचना पर साइबर सेल एवं चौकी खण्डसरा पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर बड़े खजरी तालाब पार ग्राम बेरा में रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 03 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें चौकी खण्डसरा थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर 03 जुआडियो 01. देवलाल ऊर्फ देव कुमार साहू पिता महेश्वर साहू उम्र 27 वर्ष निवासी सेमरिया चौकी खण्डसरा, 02. टीपू सिंह वर्मा पिता देवेंद्र सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी बेरा चौकी खण्डसरा, 03. बलराम चौहान पिता बिसौहा सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी रमपुरा चौकी खंडसरा जिला बेमेतरा एवं मोटर सायकल क्रमांक CG 25 M 6260 एवं मोटर सायकल क्रमांक CG 25 P 5770 तथा मोटर सायकल क्रमांक CG 25 Q 2949 के चालक।
उक्त 03 जुआड़ी के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 11100 रूपये, 03 नग मोबाईल कीमती करीब 22000 रूपये, 05 नग मोटर सायकल, मो. सा. क्रमांक CG 25 C 1836, मो. सा. क्रमांक CG 25 N 7822 व मोटर सायकल क्रमांक CG 25 M 6260 एवं मोटर सायकल क्रमांक CG 25 P 5770 तथा मोटर सायकल क्रमांक CG 25 Q 2949, कीमती करीबन 245000 रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 278100 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, संजय पाटिल, संजय साहू, यशवंत यादव, चौकी खण्डसरा से आरक्षक स्वप्निल पाण्डेय, योगेन्द्र सोनी सहित साइबर सेल व चौकी खण्डसरा के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ