बंजारपुर में अंधविश्वास व आवेश में टंगिया मारकर हत्या, आरोपी चंदू पटेल ने थाना पहुंच दी हत्या करने की सूचना, गिरफ्तार

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर थाना परपोड़ी पुलिस टीम की हत्या पर त्वरित कार्यवाही  
 
बेमेतरा 14 अक्टूबर 2026 - प्रार्थी/सूचनाकर्ता चन्दू उर्फ चन्द्रप्रकाश पटेल पिता सुकालू पटेल उम्र 20 वर्ष साकिन बंजारपुर थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा ने दिनांक 13.10.2026 के शाम करीबन 07.30 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम बंजारपुर निवासी बलराम पटेल की शमशान घाट के पास नहर किनारे भाठा ग्राम बंजारपुर में उसके द्वारा टंगिया से मारकर हत्या करने की सूचना देने पर सूचना तस्दीक हेतू चन्दू उर्फ चन्द्रप्रकाश पटेल को साथ लेकर शमशान घाट के पास नहर किनारे भाठा ग्राम बंजारपुर जाकर तस्दीक किया, जहां मृतक बलराम पटेल का शव बरामद हुआ, विधिवत कार्यवाही उपरान्त मौके पर सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 103 (1)BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
      घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसाल (भा.पु.से.)के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा व निरीक्षक अजय सोनकर, थाना प्रभारी परपोड़ी प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कुमार कश्यप, थाना स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परपोड़ी को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम का भी सहयोग लिया गया। 
        प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी चंदु ऊर्फ चंद्रप्रकाश पटेल पिता सुकालु पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी बंजारपुर थाना परपोड़ी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। पुछताछ करने पर पता चला कि शमशान घाट के पास नहर किनारे भाठा ग्राम बंजारपुर में मृतक को घुर के देखने की बात व व्यक्तिगत अंधविश्वास के वशीभूत होकर आवेश में आकर धारदार वस्तु (टंगिया) से मृतक बलराम पटेल के सिर व चेहरे पर कई बार वार कर हत्या करना। 
       आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार वस्तु (टंगिया) एवं अन्य साक्ष्य को जप्त किया गया। 
   प्रकरण में आरोपी चंदु ऊर्फ चंद्रप्रकाश पटेल पिता सुकालु पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी बंजारपुर थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा को आज दिनांक 14.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 
     इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अजय सोनकर, थाना प्रभारी परपोड़ी प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कुमार कश्यप, सहायक उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, प्रकाश सिंह राजपूत, ललित केरकेट्टा, आरक्षक रमेश चंद्रवंशी, पीयुष सिंह, दीपक ठाकुर, दीपक सिंह, प्रमोद पांडेय सहित थाना परपोड़ी पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ