सेवा संकल्प अभियान के तहत मिडिल व पीएम श्री प्राथमिक स्कूल में आयोजन
बेमेतरा 02 अक्टूबर 2026 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा एवं पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला अमोरा (संकुल मेहना, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और शाला परिवार के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर पौधे रोपे।
प्रभारी प्रधान पाठिका के नेतृत्व में वृक्षारोपण
कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार और प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती समता सोनी के नेतृत्व में शाला परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए विभिन्न छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। इस पुनीत कार्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष मनहरण लाल रजक सहित गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में पर्यावरण के प्रति भारी उत्साह देखा गया।
आभार व्यक्त व जिम्मेदारी
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा के प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती समता सोनी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया और रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही।
कार्यक्रम के सहभागी
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेंद्र कुमार साहू, श्याम कुमार सोनी, पुष्पलता साहू, ओमनारायण वर्मा, भरत साहू, पुनाचा भारती साहू, अश्वनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्कूली छात्र-छात्राएं सहभागी रहे।
0 टिप्पणियाँ