मंदिरों में घंटी व शंख की गूंज से गांव में भक्तिमय का माहौल
बेमेतरा 14 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि के चौथे दिन बुधवार को मटिया-कोसपातर-बारगांव में मां शीतला की विशेष श्रृंगार के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई। सभी वर्ग के लोग इन दिनों शक्ति की देवी मां जगत जननी की आराधना उपासना में जुटे हुए हैं। वहीं पंचमी पर शीतला मंदिर सहित अन्य दुर्गा पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना होगी।
वातावरण बना भक्तिमय
मंदिरों में घंटी व शंख की गूंज से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। शाम होते ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग रही है। मां के दर्शन करने लोग मंदिरों में पहुंच रहे और मनोकामना पूर्ति की मन्नते मांग रहे हैं।
माता की सेवा में जुटे ग्रामीण
मंदिर की व्यवस्था में गांव के तुकाराम साहू, मनोहर पाटिल, होरीलाल पाटिल, तातू साहू, सनत पाटिल, तिहारु निषाद, दिलिप साहू, गवेन्द्र साहू, तेजराम विश्वकर्मा, पिंटू पाटिल, मानसिंह साहू, अशोक साहू, कामता साहू, प्रभुलाल वर्मा सहित जय मां शीतला सेवा समिति के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
जगमगा रही आस्था की ज्योति
शीतला मंदिर मटिया में 55 ज्योति और कोसपातर में 38 ज्योति प्रज्ज्वलित है। श्रद्धालुओं के बीच यह आस्था वर्षों से चली आ रही है। मां के दरबार पहुंचकर सच्चे मन से जो मन्नतें मांगी है वह अवश्य पूरी हुआ है। यही वजह है कि नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
जस गीतों से गूंज रहा गांव
नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु मां की आराधना में डूबे हुए हैं। गांव के शीतला मंदिर में रात में ढोल, नगाड़े, झाज मंजीरे के साथ श्रद्धालु एकत्रित होकर जसगीतों के साथ मां की सेवा करते हैं। पुरुषों से लेकर महिलाएं व बच्चे भी भजन कीर्तन का आंनद ले रहे हैं। माता के मंदिरों में भक्त सुख समृद्धि बनाए रखने की कामना करते हैं।
0 टिप्पणियाँ