100 से अधिक विद्यार्थियों ने भरा फॉर्म-6, ली मतदाता शपथ
बेमेतरा 14 अक्टूबर 2026 - शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में स्वीप (SVEEP) एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) एवं रासेयो के संयुक्त तत्वावधान में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना एवं उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।
शिविर के मुख्य अतिथि तहसीलदार यूके मानकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आस्था तिवारी ने की।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना आवश्यक
इस अवसर पर तहसीलदार श्री मानकर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना आवश्यक है और इसकी पहली कड़ी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना है।
निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान
प्राचार्य डॉ. आस्था तिवारी ने युवाओं को अपने मताधिकार के महत्व के बारे में बताते हुए निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
फार्म भराई और शपथ
कार्यक्रम का संचालन स्वीप एवं ईएलसी प्रभारी युवराज पावले द्वारा किया गया। शिविर में बीएलओ (BLO) की उपस्थिति में निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत 100 से अधिक छात्र-छात्राओं के फॉर्म-6 ऑफलाइन ईवा ECINET ऐप के माध्यम से ऑनलाइन (नवीन मतदाता पंजीकरण) भरवाए गए। इसके साथ ही उपस्थित समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थिति
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक बीआर सिवारे, एके कुर्रे, आशीष एक्का, खुशबू ध्रुव एवं गिरिजा वर्मा, अधिकारी, संबंधित बीएलओ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ