बेमेतरा 15 अक्टूबर 2026 - शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ ग्राम संडी स्थित माता सिद्धि मंदिर, नगर बेमेतरा के सिद्ध शक्तिपीठ माँ भद्रकाली मंदिर एवं माँ शीतला मंदिर सहित बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
*शारदीय नवरात्रि शक्ति, श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का महापर्व*
इस पावन अवसर पर आशीष छाबड़ा ने कहा कि शारदीय नवरात्रि शक्ति, श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का महापर्व है। माँ दुर्गा की आराधना हमें सत्य, धर्म, साहस और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। माँ जगदंबा की कृपा से बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और उन्नति का संचार हो, यही हमारी प्रार्थना है। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का जीवन सुखमय हो, किसानों के खेतों में खुशहाली आए, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना और मजबूत हो। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर देवी मंदिरों में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर सभी के मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर माता रानी के प्रति अटूट आस्था व्यक्त करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
0 टिप्पणियाँ