जिया एवं कुसमी में 10.930 किग्रा गांजा, 01 नग मोबाईल के साथ 03 आरोपी चंद्रशेखर चक्रधारी जिया, पवन पाठक कुसमी, राजेन्द्र चक्रधारी बटंग गिरफ्तार

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की गांजा पर संयुक्त कार्यवाही, प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपी की पता तलाश जारी 
बेमेतरा 11 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
       इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2026 को थाना बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबीर से सुचना मिला कि चंद्रशेखर चक्रधारी निवासी ग्राम जिया अपने ईट भट्ठा में बना झोपडीनुमा कमरा में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर लोगों को बिक्री कर रहा हैं तथा इसी प्रकार मुखबीर से सुचना मिला कि पवन पाठक निवासी ग्राम कुसमी (बहेरा) द्वारा अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा हैं कि उक्त दोनों सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में दो अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर आरोपी चंद्रशेखर चक्रधारी का ईट भट्ठा में बना झोपडी ग्राम जिया एवं पवन पाठक का घर हॉल ग्राम कुसमी में रेड कार्यवाही कर आरोपी चंद्रशेखर चक्रधारी और पवन पाठक को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी चंद्रशेखर चक्रधारी से पुछताछ करने पर पता चला कि इसके रिस्तेदार राजेन्द्र ऊर्फ मोनू चक्रधारी द्वारा एक व्यक्ति के साथ कार में आकर पवन कुमार पाठक को चार पैकेट को बिक्री कर देना बताया। 
       जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का अलग-अलग 02 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों 01. चंद्रशेखर चक्रधारी पिता महेत्तर चक्रधारी उम्र 59 वर्ष निवासी जिया थाना व जिला बेमेतरा, 02. पवन पाठक पिता रामाधार पाठक उम्र 55 वर्ष निवासी कुसमी (बहेरा) थाना व जिला बेमेतरा, 03. राजेन्द्र ऊर्फ मोनू चक्रधारी पिता ओमप्रकाश चक्रधारी उम्र 40 वर्ष निवासी बटंग थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपी की पता तलाश जारी हैं। 
     प्रकरण में आरोपी चंद्रशेखर चक्रधारी के कब्जे से 07 किलो 492 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 370000 रूपये एवं पवन पाठक से 03 किलो 438 ग्राम कीमती करीब 171900 रूपये, आरोपी राजेन्द्र ऊर्फ मोनू चक्रधारी से 01 नग मोबाईल कीमती करीब 6000 रूपये, उक्त तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 10 किलो 930 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कुल जुमला कीमती लगभग 547900 रूपये, 01 नग मोबाईल कीमती करीब 6000 रूपये, (05 लाख 47 हजार 900 रूपये) को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया हैं। 
       इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा सहायक उप निरीक्षक भलेतिनुस पन्ना, सुरेश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जयकिशन साहू, संजय साहू, संतोष धीवर, यशवंत यादव, थाना बेमेतरा से आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, संजय मिरे, कमलेश सोनवानी, हेमंत वर्मा, देवेन्द्र साहू, प्रीतेश महिलांग, सौरभ सिंह, राहुल यादव सहित एवं साइबर सेल व थाना बेमेतरा के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

समाज पर सकारात्मक प्रभाव : आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। 

बेमेतरा पुलिस का संदेश : अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ