बेमेतरा 25 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 23 अक्टूबर 2026 को थाना परपोड़ी पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि बांधा रोड वार्ड नं. 03 परपोड़ी में कुछ जुआड़ी मोमबत्ती की रोशनी में 52 पत्ती तास पर रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे हैं कि सुचना पर थाना परपोड़ी पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 06 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें थाना परपोड़ी में 01 प्रकरण दर्जकर 06 जुआडियों 01. बसंत साहू पिता भूखन साहू उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नं. 05 परपोड़ी, 02. नरेश साहू पिता जगतराम साहू उम्र 51 वर्ष निवासी निवासी वार्ड नं. 04 परपोड़ी, 03. धनेश्वर निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04 परपोड़ी, 04. भोला साहू पिता रामजी साहू उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04 परपोड़ी, 05. अगेश साहू पिता अमिलाल साहू उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02 परपोड़ी, 06. किशन साहू पिता माखन साहू उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं. 05 परपोड़ी के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 14710 रूपये एवं मोमबत्ती, 52 पत्ती तास जप्त किया गया।जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना परपोड़ी से निरीक्षक अजय सोनकर, थाना प्रभारी परपोड़ी प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कुमार कश्यप, सउनि पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, प्रकाश सिंह राजपूत, आरक्षक रमेश चंद्रवंशी, पीयुष सिंह, दीपक ठाकुर सहित परपोड़ी के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ