घुरसेना में 05 जुआडियों विजय यादव, अमर दास मनहरे, गौतम चतुर्वेदी, राजू बंजारे, चिंताराम चक्रधारी से नगदी 2750 रु, 03 नग मोबाईल एवं तास जप्त

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर थाना नांदघाट पुलिस टीम की डबरी तालाब घुरसेना में जुआ पर कार्यवाही 
बेमेतरा 11 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
     इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2026 को थाना नांदघाट पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम घुरसेना के डबरी तालाब के पास कुछ जुआड़ी मोबाईल के रोशनी में काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना नांदघाट पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर ग्राम घुरसेना के डबरी तालाब के पास में रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 05 जुआड़ी पकड़े गए। 
     जिसमें थाना नांदघाट में 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियो 01. विजय यादव पिता श्याम जी यादव उम्र 35 वर्ष निवासी घुरसेना, 02. अमर दास मनहरे पिता कैलाश मनहरे उम्र 20 वर्ष निवासी घुरसेना, 03. गौतम पिता संतराम चतुर्वेदी उम्र 24 वर्ष निवासी घुरसेना, 04. राजू बंजारे पिता शिवराज बंजारे उम्र 28 वर्ष निवासी घुरसेना, 05. चिंताराम पिता राजकुमार चक्रधारी उम्र 31 वर्ष निवासी घुरसेना थाना नांदघाट जिला बेमेतरा कुल 05 जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 2750 रूपये, 03 नग मोबाईल कीमती करीब 6000 रूपये, कुल जुमला कीमती 8750 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। 
     इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, प्रधान आरक्षक खुलेश्वर गायकवाड, संजय भगत, आरक्षक आकाश सिंह, प्रताप सिंह यादव, कमलेश ध्रुव, मिथुन चंद्रवंशी, सुरेश सोनकर सहित थाना नांदघाट के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ