हरियाणा के 1.04 लाख की साइबर ठगी में महाराष्ट्र बैंक देवरबीजा के खाता धारक संबलपुर (साजा) निवासी व सहयोगी पुलिस गिरफ्त में
महेश भारती संबलपुर ने अपना खाता नरसिंग मनहरे संबलपुर को 1 हजार में बेचने एवं नरसिंग मनहरे ने महेश भारती व अन्य लोगों का खाता किसी अन्य को देने की बात बताते हुए अपराध किए स्वीकार*
बेमेतरा 16 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल टीम द्वारा आनलाईन माध्यम से लोगो से सायबर ठगी करने वालो और उनको सहयोग करने वालो पर सतत नजर रखी जा रही हैं।
पुलिस चौकी देवरबीजा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा को विश्वस्त सूत्र से जानकारी प्राप्त हुई है कि बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा देवरबीजा से बैंक खाता नम्बर का स्टेटमेन्ट प्राप्त कर अवलोकन किया गया जिसमें युपीआई के माध्यम से UTR No में दिनांक 25.10.2024 को 104000 रुपये जमा होना पाया गया, आवेदक तारसेम सिंह निवासी भरोलियांवाली थाना रनिया जिला सिरसा हरियाणा के साथ सायबर ठगी रकम 104000 रुपये से संबंधित है। बैंक आफ महाराष्ट्र के आरोपी बैंक खाता नम्बर के धारक द्वारा सायबर ठगी के संगठित अपराध में संलिप्त होकर प्राप्त धनराशि को यह जानते हुए कि वह संपत्ति बेईमानी व प्रवंचनापूर्ण उपायों द्वारा प्राप्त की गयी है, फिर भी उस सम्पति को अपने बैंक खाता में प्राप्त कर छिपाने का प्रयास करना पाये जाने से आरोपी खाता धारक के विरुद्ध अपराध धारा 317 (2), 317 (5), 111, 3 (5) BNS का अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा देरवबीजा से बैंक खाता नम्बर के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर खाता धारक का नाम महेश भारती पिता हेमरू दास भारती ग्राम सम्बलपुर थाना साजा जिला बेमेतरा का होना पता चला। प्रकरण में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को आरोपी महेश भारती ग्राम सम्बलपुर थाना साजा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर पता चला कि वह अपने बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा देरबीजा के बैंक खाता नम्बर को अपने ग्राम संबलपुर के नरसिंग मनहरे उम्र 25 वर्ष के पास नगदी 1000 रूपये में ब्रिकी करना। प्रकरण में नरसिंग मनहरे के द्वारा महेश भारती एवं अन्य व्यक्तियों के खाता को अन्य व्यक्ति के पास देना बताते हुए अपना अपना अपराध करना स्वीकार किया। प्रकरण में विवेचना जारी हैं।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी 01. महेश भारती पिता हेमरू दास भारती उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 संबलपुर थाना साजा जिला बेमेतरा, 02. नरसिंग मनहरे पिता झगला मनहरे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02 संबलपुर थाना साजा जिला बेमेतरा को आज दिनांक 16.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ईश्वरी कुमारी डुप्ले, सहायक उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक जावेद खान, नंदलाल चतुर्वेदी, अवधेश सिंह, आरक्षक मुकेश सिंह, मुकेश कुमार चंद्रवंशी, रोशन वर्मा, सहित चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भुमिका रही।
0 टिप्पणियाँ