पूर्व में जिया व कुसमी के गांजा प्रकरण में 10.930 किग्रा गांजा, 01 नग मोबाईल के साथ 03 आरोपी चंद्रशेखर चक्रधारी जिया, पवन पाठक कुसमी, राजेन्द्र चक्रधारी बटंग को किया गया था गिरफ्तार
एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की गांजा पर संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 13 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में विगत दिनों 10 अक्टूबर 2026 के प्रकरण को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा तथा साइबर सेल व थाना बेमेतरा की संयुक्त पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए एक और आरोपी कोमल प्रसाद साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम हसुवा, थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार को गिरफ्तार किया हैं जिनके कब्जे से प्रकरण में प्रयुक्त कार CG 04 RC 6524 कीमती करीबन 08 लाख रूपये एवं 01 नग मोबाईल कीमती 6 हजार रूपये, कुल जुमला कीमती 8 लाख 6 हजार रूपये को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया हैं।
10 अक्टूबर 2026 को की गई कार्यवाही
विगत दिनों 10 अक्टूबर 2026 को थाना बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबीर से सुचना मिला कि चंद्रशेखर चक्रधारी निवासी ग्राम जिया अपने ईट भट्ठा में बना झोपडीनुमा कमरा में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर लोगों को बिक्री कर रहा हैं तथा इसी प्रकार मुखबीर से सुचना मिला कि पवन पाठक निवासी ग्राम कुसमी (बहेरा) द्वारा अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा हैं कि उक्त दोनों सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में दो अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर आरोपी चंद्रशेखर चक्रधारी का ईट भट्ठा में बना झोपडी ग्राम जिया एवं पवन पाठक का घर हॉल ग्राम कुसमी में रेड कार्यवाही कर आरोपी चंद्रशेखर चक्रधारी और पवन पाठक को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी चंद्रशेखर चक्रधारी से पुछताछ करने पर पता चला कि इसके रिस्तेदार राजेन्द्र ऊर्फ मोनू चक्रधारी द्वारा एक व्यक्ति के साथ कार में आकर पवन कुमार पाठक को चार पैकेट को बिक्री कर देना बताया।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का अलग-अलग 02 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों 01. चंद्रशेखर चक्रधारी उम्र 59 वर्ष निवासी जिया थाना व जिला बेमेतरा, 02. पवन पाठक उम्र 55 वर्ष निवासी कुसमी (बहेरा) थाना व जिला बेमेतरा, 03. राजेन्द्र ऊर्फ मोनू चक्रधारी उम्र 40 वर्ष निवासी बटंग थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
प्रकरण में उक्त तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 10 किलो 930 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कुल जुमला कीमती लगभग 547900 रूपये, 01 नग मोबाईल कीमती करीब 6000 रूपये, (05 लाख 47 हजार 900 रूपये) को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया था। प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपी की पता तलाश जारी की जा रही थी।
सप्लाई कर्ता एवं प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण में विवेचना के दौरान उक्त आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा सप्लाई कर्ता एवं प्रकरण में संलिप्त आरोपी कोमल प्रसाद साहू निवासी ग्राम हसुवा जिला बलौदा बाजार को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पता चला कि आरोपी राजेन्द्र चक्रधारी के साथ मिलकर उडीसा से अपने कार कार CG 04 RC 6524 से गांजा लाकर चंद्रशेखर चक्रधारी एवं पवन कुमार पाठक को बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी कोमल प्रसाद साहू के कब्जे से प्रकरण में प्रयुक्त कार CG 04 RC 6524 कीमती करीबन 08 लाख रूपये एवं 01 नग मोबाईल कीमती 6 हजार रूपये, कुल जुमला कीमती 8 लाख 6 हजार रूपये को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया हैं।
आरोपी कोमल प्रसाद साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम हसुवा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा सहायक उप निरीक्षक भलेतिनुस पन्ना, सुरेश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, विजेन्द्र सिंह, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जयकिशन साहू, संजय साहू, संतोष धीवर, यशवंत यादव, थाना बेमेतरा से आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, संजय मिरे, कमलेश सोनवानी, हेमंत वर्मा, देवेन्द्र साहू, प्रीतेश महिलांग, सौरभ सिंह, राहुल यादव सहित एवं साइबर सेल व थाना बेमेतरा के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समाज पर सकारात्मक प्रभाव
आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
बेमेतरा पुलिस का संदेश : अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी”
0 टिप्पणियाँ