थाना दाढी पुलिस टीम की अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही
बेमेतरा 09 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 08 सितम्बर 2026 को थाना दाढी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम छिरहा से कठौतिया मार्ग के दुकान के सामने छिरहा में आरोपी श्रवण चंद्रवंशी को बिक्री हेतु अवैध रूप से शराब रखकर पैदल ले जाते पकड़ा गया।
जिसमें थाना दाढी में 01 प्रकरण में 01 आरोपी श्रवण चंद्रवंशी पिता नारद चंद्रवंशी उम्र 47 वर्ष निवासी मथानी कला थाना पिपरिया जिला कबीरधाम के कब्जे से 16 पौवा देशी प्लेन शराब (2880ml) कीमती लगभग 1280 रूपये को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्रवाई में थाना दाढी से सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, आरक्षक भुपेन्द्र चंद्रवंशी, फिरोज साहू सहित थाना दाढी के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ