मुसाफिरों की नफीस पोर्टल में एंट्री के लिए ली जा रही फिंगरप्रिंट, इससे अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने में मिलेगी मदद
अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों एवं संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति जो बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पुलिस को दें
बेमेतरा 09 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने अनाधिकृत/अवैध रूप से रह रहें, अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश, पहचान कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उन्हें वापस भेजे जाने की कार्यवाही हेतु बेमेतरा जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है।
चलाया जा रहा नियमित अभियान
जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा भूषण एक्का, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ के द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत में मुसाफिर चेकिंग (या बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन) सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अपराधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया जाने वाला एक नियमित अभियान है। इसके तहत पुलिस थानों में बाहरी लोगों, किरायेदारों या संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों को बुलाकर उनके दस्तावेजों और पहचान की जांच लगातार की जा रही है।
लिया जा रहा फिंगरप्रिंट
अभियान के दौरान बेमेतरा पुलिस द्वारा मुसाफिरों की नफीस एंट्री के लिए फिंगरप्रिंट भी ली जा रही हैं। थाना में नफीस पोर्टल के तहत संदिग्धों और अपराधियों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने के लिए फिंगरप्रिंट लिए जा रहे हैं। जिससे अपराधियों की पहचान और उनका रिकॉर्ड सेकंडों में ऑनलाइन मिलान किया जा सकता है। इससे अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने तथा मामलों की वैज्ञानिक तरीके से जांच करने में मदद मिलती है।
आधार कार्ड एप से चेक व जानकारी एकत्र
अभियान के दौरान घुमंतु, डेरा लगाकर रहने, होटलों, ढाबों, लॉज और मकान किराये पर रहने, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डो, गली, मोहल्लो में जाकर मकानो में किराये पर रहने वाले किरायेदारों एवं मुसाफिरों की आधार कार्ड एप से मिलान कर चेकिंग कार्यवाही की गई हैं। इस दौरान किराया देने वाले मालिक का नाम, किरायादार का नाम, माता, पिता एवं परिवार के सदस्यों का नाम माता/पिता का नाम, वर्तमान पता, स्थायी पता, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड नं., पेन कार्ड नं., मोबाईल नंबर, शिक्षा संबंधी, फोटो, पहचानकर्ता का पूरा नाम पता एवं मोबाईल नंबर ली गई हैं। सब सही पाया गया है। यह आधार कार्ड की चेकिंग कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
थाने में दें किराएदार व संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना
साथ ही "समाधान ऐप" में किराएदार का मकान मालिक के माध्यम से डाटा अपलोड की जा रही है जिसकी चेकिंग कार्यवाही लगातार जारी हैं। चेकिंग कार्यवाही के दौरान वार्ड पार्षद, ग्राम सरपंच एवं ग्राम कोटवार को भी हिदायत दी गई कि किसी भी अंजान लोगो को ग्रामों में ठहरने न दें साथ ही पुलिस थाना को सूचित करे। किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति दिखने एवं कोई बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही मकान मालिको को बाहरी व्यक्तियों की सूचना मकान किराए में देने के पूर्व थाने में नोट कराने की हिदायत दी गई। आम जनता से अपील की जाती है कि बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में नोट कराए।
अपील
आम जनता से अपील की जाती है कि बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में नोट कराएं। साथ ही सभी वार्ड पार्षद को भी बताया गया कि किसी भी अंजान लोगो को शहर/ग्रामों में ठहरने न दें साथ ही पुलिस थाना को सूचित करे।
पुलिस को दें सूचना
अनाधिकृत/अवैध रूप से रह रहें, अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों एवं संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति जो बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पुलिस को दें।
अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना एवं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। बेमेतरा पुलिस सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कृत संकल्पित है और इस अभियान में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।
0 टिप्पणियाँ