छात्र छात्राओं ने स्वयं राखी तैयार कर बांधी
प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभागी किए गए पुरस्कृत
बेमेतरा 29 अगस्त 2026 - शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला आदू में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में राखी निर्माण एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
राखियां तैयार कर बांधी
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियां तैयार की। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत किया।
बताएं रक्षाबंधन के महत्व
इस अवसर पर शिक्षक आशीष वर्मा ने रक्षाबंधन के महत्व और भारतीय संस्कृति में इसके स्थान के बारे में भी जानकारी बच्चों को दी। साथ ही शिक्षक ने विद्यार्थियों को बताया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है।
प्रतियोगिता में हासिल किए स्थान
शिक्षक अनीश दास मानिकपुरी एवं वीरेंद्र बंछोर कहा कि विद्यालय में आयोजित इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। इस दौरान विद्यालय में आयोजित राखी प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान कुमारी सरस्वती, कुमारी खुशी यादव एवं कुमारी हेमा ने प्राप्त किया। वही माध्यमिक स्तर पर प्रतियोगिता में कुमारी संगीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही साथ कुमारी अनन्या ने द्वितीय स्थान तथा सोनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभागी किए गए पुरस्कृत
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक मुकेश भुवार्य एवं माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक जय नारायण ठाकुर के द्वारा किया गया। संचालन शिक्षक लक्ष्मण साहू ने किया।
प्रतियोगिता में भाग
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में कुमारी सरस्वती, खुशी, तान्या, पूर्वी, हेमा, कविता, डॉली, देविका, निधि, नंदिनी, लोकेश्वरी, लाभली, मीनाक्षी, दीपिका, नंदिनी, मुस्कान, नेहा, अन्नया, संगीता, डाली, कृति, सोहनी, साधना, वंदना, सोनाक्षी तथा तेजेश्वरी ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्सवमय रहा।
0 टिप्पणियाँ