एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर एलईडी टीवी चोरी में थाना दाढी पुलिस टीम की कार्यवाही
बेमेतरा 29 अगस्त 2026 - प्रार्थी टामन सिंह ठाकुर उम्र 66 वर्ष निवासी ग्राम अडबंधा थाना दाढी जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.06.2026 के दोपहर करीबन 12 बजे अपने घर में ताला लगाकर दुर्ग चला गया था जो दिनांक 07.08.2026 को वापस घर ग्राम अडबंधा आया तो देखा कि मेरे घर के सामने दरवाजा का ताला टुटा हुआ था, घर अन्दर जाकर देखा तो सभी कमरा में रखे सामान तथा आलमारी का सामान बिखरा हुआ था। घर के हाल में जाकर देखा तो हाल में लगे एक नग वन प्लस कंपनी 42 इंच एलईडी टीवी किमती करीबन 15000 रूपये नहीं था, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना दाढी में अपराध सदर धारा 331(4), 305 (ए) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दाढी को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर दाढी बाजार से संदेही चंदन चंद्राकर एवं उनके दो अन्य साथियों को दाढी बाजार में संदिग्ध रूप से घुमते पाए जाने से पुछताछ करने पर ग्राम ग्राम अड़बंधा में उक्त सूने मकान में चोरी का अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपी चंदन चंद्राकर के कब्जे से चोरी गये एक नग एलईडी टीवी कीमती लगभग 15000 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया।
प्रकरण में आरोपी चंदन चंद्राकर पिता मनीराम चंद्राकर उम्र 19 वर्ष निवासी नयापारा थाना दाढी जिला बेमेतरा को दिनांक 28.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया तथा 02 विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, अनिल तिवारी, आरक्षक रतन श्रीवास, बिरेन्द्र चंद्रवंशी, सुखसागर साहू, हेम प्रसाद साहू, फिरोज साहू, संजय चंद्राकर सहित थाना दाढी के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ