बेमेतरा पुलिस की सघन पैदल गश्त, अड्डेबाजों और संदिग्धों पर कड़ी नजर

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन में पुलिसिंग एवं चेकिंग की कार्यवाही लगातार जारी 

शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, होटल, ढाबों तथा सुनसान क्षेत्रों में की गई चेकिंग 
बेमेतरा 10 अगस्त 2026 - अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में सतत विजिबल पुलिसिंग को प्रभावी बनाने संवेदनशील क्षेत्रों, अड्डेबाजी स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार पैदल गश्त, पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

सिटी कोतवाली व बेरला थाना ने की कार्यवाही 
इसी क्रम में 09 अगस्त 2026 को एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर राजपूत, आरक्षक धनेश लहरे, संजय पाटिल सहित पेट्रोलिंग टीम एवं अन्य पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त एवं सघन जांच अभियान चलाया गया। 
होटल, ढाबों तथा अन्य स्थानों की विशेष चेकिंग 
अभियान के दौरान शहर के चौपाटी सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, होटल, ढाबों तथा सुनसान क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान अड्डेबाजी करने वालों, नशा करने वालों, गुटबाजी में शामिल व्यक्तियों एवं संदिग्ध लोगों की गहन जांच की गई। साथ ही संदिग्ध वाहनों की डिक्की की तलाशी लेकर रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। 

सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर कार्यवाही 
बेमेतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने, शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा पार्क, मैदान, चौक-चौराहों एवं चार पहिया वाहनों के भीतर बैठकर शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

सहयोग की अपील 
बेमेतरा पुलिस ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। 

उद्देश्य - लगातार की जा रही विजिबल पुलिसिंग एवं सघन गश्त का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ