व्यायाम शिक्षक और खिलाड़ियों ने साइकिल चलाकर फिटनेस और खेलो के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
बेमेतरा 30 अगस्त 2026 - राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव बेरला के हॉकी खिलाड़ियों द्वारा खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से संडे आन सायकल (संडे ऑन साइकिल) रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर समर्पित
महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को समर्पित इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने शारीरिक रूप से फिट रहने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना था।
श्रद्धांजलि अर्पित कर शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत बारगांव की व्यायाम शिक्षक (कोच) तुलसी साहू और हॉकी खिलाड़ियो ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सायकल रैली खेल मैदान से ग्राम भ्रमण
इसके बाद सायकल रैली बारगांव के खेल मैदान से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी साइकिल चला रहे युवा खिलाड़ी स्वस्थ शरीर स्वस्थ भारत और फिट इंडिया के नारे लगा रहे थे, जिन्हें देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने भी तालियां बजाकर उनका भरपूर उत्साहवर्धन किया।
खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं, यह हमें सिखाते हैं जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और विपरीत परिस्थितियों में लड़ना
इस अवसर पर विद्यालय की व्यायाम शिक्षक व कोच तुलसी साहू ने अपने कहा की खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं होते बल्कि ये हमें जीवन में अनुशासन कड़ी मेहनत और विपरीत परिस्थितियों में भी मिलकर लड़ना (टीम भावना) सिखाते हैं। मेजर ध्यानचंद का जीवन हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणापुंज है, जिन्होंने अपने जादुई खेल से दुनिया भर में भारत का परचम लहराया। आज की युवा पीढ़ी को मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन की दुनिया से बाहर निकलकर मैदान पर पसीना बहाना चाहिए। नियमित खेल और शारीरिक गतिविधियां न सिर्फ शरीर को निरोग रखती हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाती हैं।
सायकल रैली में रहें शामिल
इस अवसर पर चिंताराम पटेल, देवेन्द्र यादव, विजय विश्वकर्मा, कुलदीप कुमार, निधि पाटिल, लोकेश्वरी निषाद, निशा साहू, दिव्या निषाद, नोमिता साहू, तुषार यादव, ममता, मनीष निषाद, पूनम, तुषार यादव, अशोक साहू, भूषण साहू, हिमांशु, भूपेश पात्रे, शुभम पात्रे, प्रकाश प्रजापति, अनुज, हितेश, त्रिलोक, नीता, माही, गूंजा, गरिमा, निशा धीवर, संतोषी, पूनम, दिव्या भारती सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ीगण उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ