प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ देशवासियों को एक-दूसरे से जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का बन चुका हैं प्रभावी माध्यम - बेमेतरा विधायक दीपेश साहू

विधायक दीपेश साहू ने कार्यालय में सुनी ‘मन की बात’ की 137 वीं कड़ी 
बेमेतरा 30 अगस्त 2026 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137 वीं कड़ी का आज बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने अपने कार्यालय में समस्त स्टाफ एवं साथियों के साथ श्रवण किया। 

प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ देशवासियों को एक-दूसरे से जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का बन चुका हैं प्रभावी माध्यम 
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को एक-दूसरे से जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। आज की कड़ी में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और संस्कारवान युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। 

इतिहास, संस्कृति और गौरवशाली विरासत पर प्रकाश 
विधायक श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के इतिहास, संस्कृति और गौरवशाली विरासत को जानने-समझने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। अपने इतिहास को जानना युवाओं में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करता है। 
जनभागीदारी, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का कार्य 
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग क्षेत्रों में समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को सामने लाते हैं और देशवासियों को प्रेरित करते हैं। यह कार्यक्रम जनभागीदारी, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। 

संदेशों को सुन कर जीवन में अपनाते हुए देना है समाज और राष्ट्रहित में अपना योगदान 
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री के संदेशों को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन में अपनाते हुए समाज और राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए। 

इनकी रहीं उपस्थिति 
इस दौरान निज सहायक रश्मि शर्मा, कमलेश साहू, अविनाश साहू, भूपेंद्र साहू, लक्ष्मीनारायण यादव, आनंद साहू, राहुल साहू, शारदा वर्मा, संतोषी लहरी, मुकेश ध्रुव, मिथलेश निषाद, भोलाराम साहू, हेमराम निषाद, कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं साथीगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ