एसपी बेमेतरा त्रिलोक बंसल के निर्देश पर वीर शहीद भास्कर धर दीवान एवं मुकेश वर्मा को बेमेतरा पुलिस ने पुष्प अर्पित व नमन कर दी श्रद्धांजली
बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले के शहीद परिवार को श्रीफल एवं साल के साथ किया सम्मानित
बेमेतरा 17 अगस्त 2026 - छत्तीसगढ़ राज्य की आंतरिक सुरक्षा में कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवान के परिवारजनों का स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में शहीद परिवारजनों का सम्मान बेमेतरा पुलिस द्वारा वीर शहीद भास्कर धर दीवान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सम्मान हेतु शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम ताला में एवं वीर शहीद आरक्षक मुकेश वर्मा के सम्मान हेतु ग्राम कोहडिया में शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला में शहीद परिवार के सदस्य, अध्यापकगण एवं स्कुली बच्चों, सरपंच, पंच के साथ मिलकर वीर शहीद भास्कर धर दीवान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वीर शहीद आरक्षक मुकेश वर्मा के प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की गई।
स्कूल व ग्राम में सम्मान
वीर शहीद आरक्षक मुकेश वर्मा के सम्मान हेतु ग्राम कोहडिया के शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला में उनके पिता पुनाराम वर्मा एवं वीर शहीद भास्कर धर दीवान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सम्मान हेतु ग्राम ताला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में उनके भतीजा विवेक धर दीवान सरपंच ग्राम ताला को उप सरपंच, पंच, स्कुल के अध्यापकगण, स्कुली बच्चों एवं ग्रामवासियों के साथ मिलकर शहीद के परिवार के सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर सम्मानित किया गया।
पुलिस स्टॉप, परिवारजन व ग्रामीण रहें उपस्थित
इस अवसर पर चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डीएल सोना, सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, आरक्षक योगेश साहू , हेमंत वर्मा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम ताला के प्रधान पाठक दरवन सिंह वर्मा, शिक्षक रामुदास पात्रे, विभाख मिश्रा, नंदकुमार साहू, सुरेश साहू एवं ग्राम कोहडिया सरपंच रोहित सिवारे, स्कुल अध्यक्षक शेष कुमारी, स्कुल उपाध्यक्ष वंदना विश्कर्मा, पूर्व सरपंच रामस्वरूप नायक, प्रधान पाठक शिव नारायण पटेल, शिक्षक सुरेश कुमार चंद्राकर, अश्वनी नायक, महेश ठाकुर, ग्रामवासिय गंगाराम साहू, शंकर पाल, तेजराम साहू, संतराम, कोटवार नरेन्द्र चौहान सहित अन्य ग्रामीण जन, अध्यापकगण एवं बडी संख्या में स्कुली बच्चे उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ