खबर से गांव में सनसनी, साजा पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
बेमेतरा 01 अगस्त 2026 - जिले के साजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिरनपुर में एक 30 वर्षीय महिला की घर के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची साजा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेसिक टीम की मदद से जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मीना साहू 30 वर्षीय पति धन्नू साहू के रूप में हुई है। घटना के वक़्त मीना घर पर अकेली थी और परिवार के अन्य सदस्य खेतो में काम करने गए हुए थे, सुबह करीब 10 बजे जब परिजन खेत से वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा कि मीना सीढ़ी के पास औधे मुंह उल्टी पडी हुई थी। आनन फ़ानन में आसपास के पड़ोसियों को सूचना दी गई, जिसके बाद जांच करने पर पता चला कि उसकी सांसे थम चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही साजा पुलिस टीम मौके पर पहुँची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञ टीम को तत्काल बुलवाया गया। टीम ने देर शाम तक घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। देर शाम पंचनामा कार्रवाई के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए साजा मरचूरी भेजा गया, हालांकि रात हो जाने के कारण शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का ख़ुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग क़ायम कर परिजनों व आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही है और मामले की हर संभावित पहलु को बारीकी से जांच की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ