एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 12 वाहन चालको से ली गई 5900 रु समन शुल्क
कोटपा एक्ट में 147 पर कार्यवाही कर दी गई समझाइश
बेमेतरा 29 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, आम नागरिकों तथा गौवंशों की सुरक्षा के लिए एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 27 अगस्त 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 5 हजार 9 सौ रुपये का समन शुल्क लिया गया।
अभियान के दौरान नो-एंट्री, तेज गति, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
27 अगस्त 2026 को यातायात बेमेतरा में 12 चालान में 12 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 12 प्रकरण में 5900 रूपये समन शुल्क लिया गया। उक्त कार्रवाई में यातायात प्रभारी बेमेतरा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सहायक उपनिरीक्षक जहीर खान सहित यातायात बेमेतरा पुलिस टीम शामिल रहे।
अपील - बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सड़क पर बैठे एवं विचरण करने वाले गौवंशों के गले में रेडियम पट्टी बांधी
इसी क्रम में 28 अगस्त 2026 को बेमेतरा जिले के थाना परपोड़ी से प्रशिक्षु उप निरीक्षक सतवन सिंह, सउनि पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक प्रकाश सिंह राजपूत सहित अन्य थाना परपोड़ी पुलिस टीम द्वारा सड़क पर बैठे एवं विचरण करने वाले गौवंशों के गले में रेडियम पट्टी बांधी गई। रेडियम पट्टी पर वाहन की हेडलाइट पड़ते ही वह चमकती है, जिससे रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद गौवंश दूर से दिखाई देंगे। इससे वाहन चालक समय रहते अपनी गति नियंत्रित कर सकेंगे तथा संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
बेमेतरा पुलिस की यह पहल गौवंश एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। पुलिस द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि हाईवे अथवा सड़क पर गौवंशों को विचरण करते या बैठे हुए देखने पर सुरक्षित तरीके से उन्हें सड़क के किनारे पहुंचाने में सहयोग करें।
बेमेतरा पुलिस ने कहा कि गौवंश एवं आम जन की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस के इस अभियान में सहयोग कर क्षेत्रवासी सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कोटपा एक्ट में 147 पर कार्यवाही
इसी क्रम में 27 व 28 अगस्त 2026 को अभियान के दौरान थाना नवागढ में 100 प्रकरण, थाना खम्हरिया में 15 प्रकरण, थाना चंदनू में 10 प्रकरण, चौकी खण्डसरा में 12 प्रकरण तथा चौकी देवरबीजा में 10 प्रकरण, इस प्रकार कुल 147 प्रकरणों में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
समझाइश - बेमेतरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान नहीं करने की समझाइश भी दी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध आगे भी कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उद्देश्य - बेमेतरा पुलिस का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त एवं आमजन के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
0 टिप्पणियाँ