कठौतिया, छिरहा के साप्ताहिक हॉट/बाजार एवं ग्राम गंगापुर, बीरनपुर, सुखाताल, घोरेघाट में ग्रामवासियों को नवीन आपराधिक कानून, नशा मुक्ति के खिलाफ, साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में किया जागरूक
अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों एवं संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पर पुलिस को देने किया जागरूक
बेमेतरा 22 जुलाई 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज 22 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी दाढ़ी उप निरीक्षक राकेश साहू, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह राजपूत, विक्रम सिंह एवं अन्य स्टाफ द्वारा ग्राम कठौतिया, छिरहा के साप्ताहिक हॉट/बाजार एवं ग्राम गंगापुर, बीरनपुर, सुखाताल, घोरेघाट में ग्रामवासियों को नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध, चिटफंड, फर्जीकाल ठगी की जानकारी देते हुए बताया कि अपना आधार कार्ड सम्भाल कर रखे एवं आधार नंबर किसी अनजान व्यक्ति को न बतावे। फोन पर बैंक अधिकारी बनकर आपके बैंक खाता के संबंध में जानकारी मांगे तो जानकारी न दे क्योंकि बैंक द्वारा इस तरह की जानकारी नहीं मांगी जाती। यदि कोई शंका हो तो तुरन्त अपने बैंक से सम्पर्क करें। जरूरी होने पर अपने शिकायत करें। किसी भी अन्जान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर एटीएम कार्ड नंबर एक्सपायरी डेट सीवीवी नंबर पिन नंबर ओटीपी पासवर्ड इत्यादि की जानकारी न दें। आपकी थोड़ी सी सजगता से कई गंभीर अपराध होने से बच सकता है। साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें।
साथ ही ग्रामवासियों से संवाद कर, "नशा मुक्त जीवन" की शपथ दिलाई गई। सभी ने "नशा मुक्त जीवन" की शपथ ली और सभी उपस्थितजन ने "जिंदगी को हाँ, नशे को ना" का संकल्प लेते हुए नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस दौरान ग्रामवासियों को बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक रूप से भी व्यक्ति और परिवार को नुकसान पहुँचाता है। सभी को समाज में नशे के खिलाफ सशक्त संदेश देने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। इस दौरान यातायात के नियमों का हमेशा पालन किए जाने एवं सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इसके अलावा ग्रामवासियों से अपील की गई कि बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में नोट कराएं। साथ ही बताया गया कि किसी भी अंजान लोगो को शहर/ग्रामों में ठहरने न दें, पुलिस थाना को सूचित करें। अनाधिकृत/अवैध रूप से रह रहें, अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों एवं संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति जो बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पुलिस को दें।
आमजन को बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से चौपाल लगाकर लगातार हॉट/बाजार एवं गांव गांव, स्कुल, कॉलेज एवं सामाजिक संगठन/विभाग/आवासीय कॉलोनी में जाकर जागरूक किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ