शिवसेना उ बा ठा पार्टी ने नकटी गांव में प्रशासन द्वारा गरीबों के मकान तोड़े जाने पर जताया विरोध
पीड़ितों को शीघ्र न्याय, आवास और मुआवजा नहीं मिला तो शिवसेना पार्टी जनता के लिए उग्र और जेल भरो आंदोलन करने होगी बाध्य
बेमेतरा 07 जुलाई 2026 - शिवसेना छग प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने कहा कि रायपुर से लगा हुआ नकटी ग्राम में प्रशासन द्वारा गरीबों का मकान तोड़े जाने के विरोध एवं पीड़ितों के अभिलंब पुनर्वास व मुआवजे के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम से बेमेतरा जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा मंमगाई को ज्ञापन सौंपा। श्री चौहान ने आगे बताया कि शिवसेना पार्टी प्रमुख डॉ आनंद मल्होत्रा के आदेश अनुसार पत्र प्रेषित कर श्री चौहान ने अत्यंत खेद और आक्रोश के साथ कहां हम आपका ध्यान रायपुर के समीप ग्राम नकटी में जहां हाल ही में प्रशासन द्वारा की गई अमानवीय और दमनकारी कार्यवाही की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। भारी बारिश के इस संवेदनशील मौसम में बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के प्रशासन द्वारा पुलिस बल के दम पर लगभग 80, 85 गरीब मजदूर और आदिवासी परिवारों के आशियानों पर बुलडोजर चला दिया गया। इस अमानवीय कृत्य के विरोध में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ इकाई निम्नलिखित बिंदुओं पर आपके त्वरित हस्तक्षेप और न्याय की मांग करती हैं -
1 बारिश के मौसम में अमानवीय कार्यवाई - इस कड़कड़ाती बिजली और भारी बारिश के मौसम में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बेघर करना पूरी तरह से संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। प्रशासन ने मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन किया है।
2 सरकारी योजनाओं के मकान को तोड़ना - तोड़े गए मकानों में से कई मकान प्रधानमंत्री आवास योजना एवं इंदिरा आवास योजना के तहत स्वीकृत थे, जिन्हें शासन ने ही वैध मानकर राशि जारी की थी, स्वयं सरकार द्वारा स्वीकृत मकानों को अवैध बताकर तोड़ना बेहद विरोधाभासी और निंदनीय हैं।
3 गौचर भूमि के नाम पर वीआईपी कॉलोनी का खेल - ग्रामीणों को यह कहकर बेदखल किया गया हैं कि जमीन चरगाण, गौचर की हैं, जबकि धरातल पर चर्चा है की इस बेशकीमती जमीन को खाली कराकर वहां वीआईपी, सांसदों, विधायकों के लिए कॉलोनी बनाने की योजना है। गरीबों का पेट काटकर रसूखदारों को उपकृत करना न्याय संगत नहीं हैं।
हमारी प्रमुख मांगे -
तात्कालिक पक्का आवास
जितने भी परिवारों के मकान तोड़े गए हैं, उन्हें नवा रायपुर या समीप के क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से पक्के मकान, EWS आवास निशुल्क आवंटित किए जाऐ।
उचित आर्थिक मुआवजा
पार्टी के प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने छग शासन प्रशासन से मांग किया हैं कि बेघर हुए परिवारों के सामान, घरेलू संपत्ति और मकान के नुकसान का सही आकलन कर उन्हें अविलंब उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
कार्रवाई पर तुरंत रोक
वर्षा ऋतु को देखते हुए प्रदेश में इस प्रकार की किसी भी बेदखली या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर आगामी 4 महीनो के लिए तुरंत रोक लगाई जाए।
दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही
बिना किसी ठोस, पुनर्वास नीति के मानसून के दौरान ऐसी कार्रवाई का आदेश देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे पार्टी मांग करती है कि शासन, जनता की सरकार होने का परिचय दें, न की पूंजीपतियों या रसूखदारों की। यदि पीड़ितों को शीघ्र पूर्ण न्याय, सम्मान जनक आवास और मुआवजा नहीं मिला तो शिवसेना उ बा ठा पार्टी जनता के हक के लिए उग्र आंदोलन और जेल भरो आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
0 टिप्पणियाँ