मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना : तैयारियाँ पूरी
बेमेतरा 30 जून 2026 - मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार, यह परीक्षा आगामी 5 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के होनहार छात्रों को राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना है। परीक्षा का कार्यक्रम और समय विभाग द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए समय-सारणी निर्धारित कर दी गई है, परीक्षा की तिथि 05 जुलाई 2026 (रविवार) व परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक (कुल 2 घंटे) जिला प्रशासन और आदिम जाति कल्याण विभाग ने परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। पात्र परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचने और अपने प्रवेश पत्र व जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने की अपील की गई है।
0 टिप्पणियाँ